---विज्ञापन---
JioHotstar पर तहलका मचा रही ये 6 एपिसोड वाली सीरीज, सस्पेंस देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद एक बहुत ही शानदार सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं. 6 एपिसोड की इस की कहानी देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. सस्पेंस से भरपूर इस सीरीज की कहानी शुरू से लेकर अंत को आपको बांधे रखती है. इसका हर एक सीन शानदार है. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित स्टारर सीरीज मिसेज देशपांडे (Mrs Deshpande) की, जो 19 दिसंबर 2025 को JioHotstar पर रिलीज हुई थी. अगर आप सस्पेंस, क्राइम और थ्रिल से भरपूर कोई नई कहानी तलाश रहे हैं तो ये सीरीज आपको बेहद पसंद आएगी.

इस सीरीज की कहानी शुरू होती है बॉलीवुड फिल्म एक्टर के मर्डर से, जिसकी फ्लैट में बुरी तरह से हत्या कर दी जाती है. इस मर्डर को लेकर पुलिस जांच करती है तो पता चलता है कि इस हत्यारे का खून करने का तरीका ठीक 25 साल पहले एक सीरियल किलर से मेल खाता है.

ऐसे में पुलिस उस 25 साल पहले के सीरियल किलर को हैदराबाद जेल से निकालती है और शहर में एक जैसे हो रहे मर्डर्स में उस किलर की मदद लेती है. इस तरह पुलिस उस आरोपी तक पहुंचने की कोशिश करती है. जैसे-जैसे इसकी कहानी आगे बढ़ती है फिल्म का सस्पेंस और भी उलझता जाता है.

वहीं अंत तक इसकी कहानी देखकर आप हैरान रह जाएंगे. पूरे 8 एपिसोड में आपको कुछ ऐसा देखने को मिलेगा जो आपने कभी नहीं देखा होगा. इस सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा है. IMDb ने इसे 5.9/10 की रेटिंग मिली है.

इस सीरीज में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित लीड रोल में हैं, जो मिसेज देशपांडे का किरदार निभा रही हैं. सीरीज में मिसेज देशपांडे पुलिस के साथ मिलकर उस सीरियल किलर का पता लगाती हैं. क्राइम, थ्रिल, सस्पेंस, और मिस्ट्री से भरपूर इस को आप एक बार जरूर देख लें. इसे आप JioHotstar पर देख सकते हैं.