---विज्ञापन---
बैन के बाद भी देख रहे हैं पाकिस्तानी ड्रामा, तो उन्हें छोड़ भारत के इन शोज पर डालें एक नजर, सास-बहू के नाटक से हटके मिलेगा एंटरटेनमेंट

भारत में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी ड्रामा देखना पसंद करती है. हालांकि भारत में पाकिस्तान के शोज पूरी तरह से बैन किए गए हैं. इन शोज को पहलगाम में हुए अटैक के बाद बैन कर दिया गया था. लेकिन अगर आप कुछ बेहतरीन शोज देखना चाहते हैं तो पाकिस्तानी ड्रामा के अलावा भारत में कई ऐसे शानदार शोज हैं जिनकी कहानी सास बहू के ड्रामा से हटकर है और ये आपको बहुत पसंद आएंगे. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

कुछ रंग प्यार के ऐसे भी: कुछ रंग प्यार के ऐसे भी, एक रोमांटिक ड्रामा है, जो कि रिश्तों और प्यार के बारे में है. इस शो में शहीर शेख और एरिका फर्नाडिस नजर आईं है. शो को मुफ्त में सोनी लिव चैनल पर देखा जा सकता है.

इस प्यार को क्या नाम दूं : इस प्यार को क्या नाम दूं शो साल 2011 में आया था. इसका पहला सीजन एक जबरदस्त हिट था. शो में रोमांस, ड्रामा जबरदस्त देखने को मिला. साथ ही बरुन सोबती और सनाया ईरानी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई थी. यह शो आज भी लोग काफी पसंद करते हैं. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

ससुराल गेंदा फूल: ससुराल गेंदा फूल साल 2010 में आया था. यह एक ऐसा शो हो जो रईस परिवार की लड़की के बारे में है, जो एक मध्यमवर्गीय परिवार में ब्याही जाती है. इस शो में बेहतरीन कॉमेडी और रिश्तों के बीच प्यार को दिखाया गया है. इसे जियो हॉटस्टार पर मुफ्त में देखें.

प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा: नकुल मेहता और दिशा परमार स्टारर शो प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यारा प्यारा, एक रोमांटिक ड्रामा है. इस शो में नकुल और दिशा की लव स्टोरी को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देखें.

मालगुडी डेज: लिस्ट में 1986 का शो मालगुडी डेज भी शामिल है. जो कि एक कॉमेडी शो है और इसका एक ही सीजन आया था. 54 एपिसोड वाले इस शो को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

तारक मेहता का उल्टा चश्मा: तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा भारतीय शो है, जो घर-घर देखा जाता है. यह एक बेहतरीन कॉमेडी शो है, जिसे आप सोनी लिव पर देख सकते हैं.