---विज्ञापन---
भूत बंगला के बाद OTT पर निपटा लें प्रियदर्शन की ये 5 कॉमेडी फिल्में, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
भूल भुलैया के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर भूत बंगला में साथ सिनेमाघरों में लौटी है. अगर आपने ‘भूत बंगला’ देख ली है और कुछ ऐसी ही कॉमेडी फिल्में देखना चाहते हैं तो आपको प्रियदर्शन की 5 कॉमेडी फिल्में जरूर पसंद आएंगी.
गरम मसाला- कॉमेडी से भरपूर प्रियदर्शन की ये फिल्म देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. ये फिल्म दो फोटोग्राफर दोस्तों, श्याम और मैक की कहानी है, जो हमेशा फ्लर्ट करते रहते हैं. इस फिल्म में अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम लीड रोल में हैं. फिल्म साल 2005 में रिलीज हुई थी. इसे आप जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
भूल भुलैया- साल 2007 में आई फिल्म भूल भुलैया में अक्षय कुमार और विद्या बालन लीड रोल में थे. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिसे प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. हॉरर और कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
हंगामा- साल 2003 में आई इस फिल्म में अक्षय खन्ना, रिमी सेन और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म की कहानी एक लव ट्रायंगल है, जिसे देखकर आप खूब हंसने वाले हैं. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी ये फिल्म आप अब जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं.
मालामाल वीकली- प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी फिल्म मालामाल वीकली साल 2006 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें परेश रावल, रितेश देशमुख, शक्ति कपूर, असरानी और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आए थे. कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं.
भागम भाग- प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ गोविंदा, परेश रावल और लारा दत्ता लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म की कहानी एक डांस ग्रुप के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन में एक मर्डर केस में फंस जाता है. इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.