---विज्ञापन---

‘वड़ा पाव गर्ल’ ने पब्लिसिटी के लिए रिश्ता लगाया दांव पर? एक्सपोज होते ही चंद्रिका दीक्षित ने सामने आकर दी सफाई

'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका पर्सनल लाइफ ड्रामा है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब हलचल मचा दी है. बीते कुछ महीनों से चंद्रिका अपने पति युगम गेरा से अलग होने और उनके कथित अफेयर को लेकर लगातार बातें करती नजर आ रही थीं. उन्होंने कई वीडियोज और इंटरव्यू में अपने रिश्ते को लेकर दर्द भी जाहिर किया था.

लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने पूरी कहानी को पलट कर रख दिया. इस वीडियो में चंद्रिका अपने पति युगम के साथ हंसती-खिलखिलाती नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं, एक अन्य शख्स सैफी के साथ वो वीडियो बनाती दिखीं, जिसे खुद उनके पति शूट कर रहे थे. इस नजारे को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स हैरान रह गए, और उन्होंने इसे पब्लिसिटी स्टंट तक कह दिया.

यूजर्स का आरोप है, कि चंद्रिका और उनके पति ने व्यूज और सहानुभूति पाने के लिए अलग होने का नाटक किया. कुछ लोगों का कहना है, कि पहले रिश्ते में दरार दिखाकर सहानुभूति ली गई, और फिर नए कंटेंट के लिए इस पूरे मामले को इस्तेमाल किया गया.

लगातार बढ़ती ट्रोलिंग के बीच अब चंद्रिका दीक्षित ने सामने आकर सफाई दी है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने पति के साथ नजर आ रही हैं. वीडियो में दोनों मजाकिया अंदाज में कहते हैं, कि रायता फैल गया है, लेकिन उसे समेटेंगे भी हम ही.

चंद्रिका ने बताया, कि उनका और युगम का पैचअप 8 मार्च को ही हो गया था, लेकिन उन्होंने इसे सार्वजनिक नहीं किया. उनके मुताबिक, पहले झगड़े का वीडियो शेयर करना ही एक गलती थी, जिसकी वजह से मामला ज्यादा बढ़ गया. इसी कारण उन्होंने सुलह की बात छुपाई थी.

हालांकि, उनकी इस सफाई से भी सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिख रहे हैं. कई लोग अब भी इसे ड्रामा बता रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है, कि ये सब सिर्फ कंटेंट और लाइमलाइट के लिए किया गया. फिलहाल, सच्चाई जो भी हो, इतना तय है, कि वड़ा पाव गर्ल का ये पूरा मामला इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन चुका है.

First published on: Apr 20, 2026 01:18 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.