Thursday, 13 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, 57 साल की उम्र में इस एक्टर का हुआ निधन, मौत की ये वजह आई सामने

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक बार फिर मातम पसर गया है, 57 साल की उम्र में इस एक्टर के निधन से परिवार वालों समेत उनके फैंस भी सदमे में हैं.

हॉलीवुड से एक दुखद खबर सामने आई है. मशहूर एक्टर और प्रोड्यूसर पैट्रिक मुल्डून (Patrick Muldoon) का 57 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 19 अप्रैल को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्होंने आखिरी सांस ली. उनके अचानक चले जाने से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है.

कब एक्टिंग की दुनिया में पखा कदम?

कैलिफोर्निया के सैन पेड्रो में जन्मे पैट्रिक मुल्डून ने अपनी पढ़ाई University of Southern California (USC) से पूरी की थी. कॉलेज के दिनों में ही उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था. शुरुआती दौर में उन्होंने टीवी शो Who’s the Boss? के कुछ एपिसोड्स में काम किया, और यहीं से उनके करियर की शुरुआत हुई.

---विज्ञापन---

इस शो से मिली पॉपुलैरिटी

इसके बाद उन्हें पॉपुलर शो Saved by the Bell में अहम रोल मिला, जिसने उन्हें पहचान दिलाई, लेकिन असली सफलता उन्हें डे-टाइम ड्रामा (Days of Our Lives) से मिली, जिसमें उन्होंने ऑस्टिन रीड का किरदार निभाया. इस रोल को उन्होंने 1992 से 1995 तक और फिर 2011-12 में दोबारा निभाया.

इस फिल्म में निभाया यादगार किरदार

वहीं प्राइम टाइम सीरीज Melrose Place में उन्होंने विलेन रिचर्ड हार्ट बनकर खूब सुर्खियां बटोरीं. छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी मुल्डून ने अपनी छाप छोड़ी. 1997 की साइंस फिक्शन फिल्म Starship Troopers में उनका किरदार ज़ैंडर बारकालो आज भी याद किया जाता है.

एक्टर के साथ प्रोड्यूसर भी थे मुल्डून

एक्टर होने के साथ-साथ पैट्रिक मुल्डून एक सफल प्रोड्यूसर भी थे. उन्होंने कई फिल्मों को एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूस किया, जिनमें The Card Counter और Marlowe जैसी फिल्में शामिल हैं. उनकी आखिरी फिल्म Dirty Hands इसी साल रिलीज होने वाली बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

म्यूजिक में थी गहरी रुचि

कम ही लोग जानते हैं, कि मुल्डून को म्यूजिक से भी गहरा लगाव था, वो The Sleeping Masses बैंड के लीड सिंगर थे, और अकसर गिटार के साथ नजर आते थे. उनके दोस्त उन्हें एक खुशमिजाज, दरियादिल और जिंदगी को पूरी तरह जीने वाला इंसान बताते हैं.

पैट्रिक मुल्डून अपने पीछे अपनी पार्टनर, माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गए हैं. उनके निधन से फैंस और इंडस्ट्री के लोग गमगीन हैं, और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 20, 2026 03:40 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola