Wednesday, 22 April, 2026

---विज्ञापन---

Upcoming Movies: बॉलीवुड से साउथ तक, बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रहीं ये 5 जबरदस्त फिल्में

एंटरटेनमेंट के लिहाज साल 2026 काफी खास होने वाला है. इस साल एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. बॉलीवुड से लेकर साउथ तक धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. इनमें से कई फिल्मों रिलीज डेट भी सामने आ गई है. एक्शन, रोमांस, ड्रामा और हॉरर से भरपूर ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं.

आखिरी सवाल- लिस्ट में सबसे पहला नाम संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखिरी सवाल’ का है. ये फिल्म 8 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसमें संजय दत्त के साथ अमित साध, नमाशी चक्रवर्ती, समीरा रेड्डी, त्रिधा चौधरी और नीतूचंद्र लीड रोल में हैं. फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया है. इसकी कहानी बड़ी शानदार बताई जा रही है.

अवारपन 2- इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन का सीक्वल काफी दिनों से सुर्खियों में है. इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पटानी लीड रोल में शामिल हैं. फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. एक्शन और रोमांस से भरपूर ये फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

प्रेम मोल लिया- डायरेक्टर सूरज बरजात्या जल्द ही अपनी एक नई रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म लेकर आ रहे हैं. फिल्म का नाम ‘प्रेम मोल लिया’ है और ये 27 नवंबर को रिलीज होगी. राजश्री प्रोडक्शंस और महावीर जैन फिल्म्स के सहयोग से बनी इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में हैं.

रामायण- रणबीर कपूर स्टारर फिल्म रामायण इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होगी. हाल ही में फिल्म का टीजर सामने आया था, जो काफी पसंद किया गया. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ये फिल्म 2 पार्ट में रिलीज होगी. इसमें रणबीर कपूर श्री राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में हैं.

हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट- डायरेक्टर विक्रम भट्ट की नई हॉरर फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: एकोस ऑफ द पास्ट’ भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 12 जून को रिलीज हो रही है. फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती, चेतना पांडे, श्रुति प्रकाश, गौरव बाजपेयी, प्रणीत भट्ट और हेमंत पांडे लीड रोल में हैं. दर्शक इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.

First published on: Apr 22, 2026 03:58 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.