---विज्ञापन---
तलाक के सालों बाद 40 की उम्र में ये टीवी एक्ट्रेस करना चाहती है शादी! दीपिका कक्कड़ और शोएब को देख हुई इंस्पायर
टीवी इंडस्ट्री में तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सालों तक एक ही शो में काम किया और फिर बाद में एक दूसरे को डेट किया. डेटिंग के बाद इस जोड़े ने शादी भी की. लेकिन उसके बाद तलाक हो गया. वहीं, आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने ही को-स्टार को डेट किया, शादी की लेकिन फिर तलाक हो गया. हालांकि तलाक के बाद यह एक्ट्रेस अब शादी करना चाहती है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.
नंदीश संग शादी के 4 साल बाद हो गया था रश्मि का तलाक
दरअसल, हम बात कर रहे हैं रश्मि देसाई की. जो कि टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री तमाम शोज में काम किया है. जिसमें से ‘उतरन’ उनका सबसे पॉपुलर शो है. इसी शो के दौरान उनकी डेटिंग की शुरुआत नंदीश संधू से हुई थी. दोनों ने फरवरी 2011 में शादी की थी, लेकिन 2014 में अलग हो गए थे और 2015 में तलाक हो गया था. हालांकि तलाक के दस साल बाद अब 40 साल की रश्मि देसाई फिर से शादी करना चाहती हैं.
'रश्मि के दिल से दिल तक' पॉडकास्ट में पहुंचे दीपिका और शोएब
रश्मि देसाई इन दिनों अपना यूट्यूब चैनल चला रही हैं और हाल ही में उन्होंने एक पॉडकास्ट शुरू किया है 'रश्मि के दिल से दिल तक'. इस शो के दौरान उन्होंने लाइफ में सेटल होना चाहती हैं. वह दीपिका और शोएब इब्राहिम से बात करते हुए काफी इमोशनल हो गई थीं.
दीपिका और शोएब को देख भावुक हुईं रश्मि
दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी खराब हेल्थ से जूझ रही हैं और उनकी हिम्मत, जज्बे को देखकर और उनके सकारात्मक रवैया को देखकर रश्मी काफी इंस्पायर हुईं और वह भावुक भी नजर आईं. वहीं, इस पूरी जर्नी में शोएब अपनी पत्नी दीपिका के लिए हमेशा खड़े रहे हैं और इससे वह भी खासा प्रभावित हुए हैं. जिसके बाद दोनों के प्यार भरे रिश्ते को देख रश्मि को एहसास हुआ कि वह भी लाइफ में सेटल होना चाहती हैं.
लाइफ में सेटल होना चाहती हैं रश्मि
पॉडकास्ट के दौरान बात करते हुए रश्मि ने कहा, "दीपिका ओर शोएब को साथ देखकर मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं. जिस तरह परिवार, आपका पार्टनर, आपका बच्चा सबसे मुश्किल समय में आपकी ताकत बनते हैं, उसे मैंने गहराई से फील किया. इससे मुझे एहसास हुआ कि लाइफ में काम के अलावा बहुत कुछ है.
अपनी जिंदगी में एक साथी चाहती हैं रश्मि
उन्होंने आगे कहा, " मैंने अपनी ज्यादातर लाइफ काम करते हुए, लक्ष्यों और कमिटमेंट का पीछा करते हुए बिताया हैं. लेकिन आज मुझे लगता है कि मेरे लिए भी लाइफ में बसने के बारे में सोचने का समय आ गया है. किसी ऐसे शख्स के साथ जो मुझे सही मायने में समझता हो, मेरा साथ देता हो और मेरे लिए ही बना हो.
दीपिका और शोएब के रिश्ते पर बोली रश्मि
उन्होंने आगे कहा, "दीपिका जिस तरह की हिम्मत दिखाती है, और शोएब उसे हर दिन जो सहारा देते हैं, वह प्रेरणादायक है. इससे उम्मीद जगती है, प्यार और साथ पर दोबारा भरोसा करने का एक कारण मिलता है."