---विज्ञापन---

बॉलीवुड का पहला हीरो, जिसे मिली 1 करोड़ रुपये की फीस, स्क्रीप्ट पढ़े बिना फिल्म को कहा था हां

तेजी से आगे बढ़ती फिल्मी दुनिया में सितारों के भाव आसमान छू रहे हैं. एक जमाने में जहां फिल्मी सितारों की फीस हजार-लाख में हुआ करती थी आज वो आंकड़ा करोड़ों में पहुंच चुकी है. लेकिन क्या अपना पता है कि बॉलीवुड में सबसे पहला किस स्टार को 1 करोड़ की फीस ऑफर हुई थी?

First Bollywood Star to get 1 Crore Fees: आज भले ही बॉलीवुड स्टार्स अपने काम के लिए करोड़ों फीस ले रहे हैं, लेकिन एक जमान था जब इतनी बड़ी रकम की कल्पना करना भी मुश्किल था. लेकिन इस ट्रेंड की शुरुआत एक बड़े सुपरस्टार से हुई थी. आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने पहली बार 1 करोड़ की फीस वसूली. अपनी एक्टिंग से दशकों से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाला ये सितारा कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता अमिताभ बच्चन हैं. बिग बी बॉलीवुड के पहले ऐसे कलाकार थे जिन्हें एक फिल्म के लिए 1 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की गई थी.

इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन को मिले 1 करोड़

ये बात है साल 1990 की, जब फिल्ममेकर के.सी. बोकाडिया अपनी फिल्म “आज का अर्जुन” के लिए बिग बी को साइन करना चाहते थे. एक इंटरव्यू में के.सी. बोकाडिया ने इस बात का खुलासा किया. एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में के.सी. बोकाडिया ने अमिताभ बच्चन से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने दावा किया कि वह बॉलीवुड के पहले प्रोड्यूसर थे जिन्होंने अमिताभ बच्चन को सबसे महंगा एक्टर बनाया था.

---विज्ञापन---
Aaj Ka Arjun 1990

स्क्रीप्ट पढ़े बिना फिल्म को कहा हां

80-90 के दशक में अमिताभ बच्चन की पॉपुलैरिटी जबरदस्त थी. हर डायरेक्टर उन्हें अपनी फिल्मों में चाहता था. ऐसे में फिल्म प्रोड्यूसर के.सी. बोकाडिया उन्हें फिल्म आज का अर्जुन में लेने के लिए किसी भी कीमत तक जाने को तैयार थे. उन दिनों अमिताभ बच्चन की फीस 70 से 80 लाख रुपये रहती थी. एक दिन बोकाडिया किसी प्रोड्यूसर के साथ बैठे हुए थे. इस दौरान उनके साथ अमिताभ बच्चन भी थे. बातों-बातों में बोकाडिया ने बिग बी से कहा कि आपके साथ फिल्म करना चाहता हूं. अमिताभ बच्चन ने हामी भी दी. बात फीस की आई अमिताभ बच्चन ने 1 करोड़ की मांग को और के.सी. बोकाडिया भी मान गए. दिलचस्प बात ये है कि अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म आज का अर्जुन करने के लिए स्क्रिप्ट पढ़े बिना और डायरेक्टर का नाम जानने बिना ही हां कर दिया था. इस तरह बिग बी 1 करोड़ रुपये का ऑफर पाने वाले पहले बॉलीवुड स्टार बने.

---विज्ञापन---

अमिताभ बच्चन ने बनाया इतिहास

फिल्म “आज का अर्जुन” बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित ही थी. दर्शकों ने इसकी कास्ट और कहानी को खूब सराहा. इस फिल्म के लिए बिग बी को 1 करोड़ की फीस मिली, जिसके साथ ही बॉलीवुड में सितारों की फीस को लेकर एक नया दौर शुरू हुआ. आज इंडस्ट्री में स्टार्स 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे है.

---विज्ञापन---
First published on: Apr 23, 2026 10:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.