Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां ने किया बेघर, बेटे ने छोड़ा अकेला, जब परिवार ही बना ‘पवित्र रिश्ता’ एक्ट्रेस का दुश्मन, नहीं है कोई पानी भी देने वाला

'पवित्र रिश्ता' से हर घर में अपनी धांसू पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस ने अपने जीवन से जुड़े ऐसे पहलुओं पर से पर्दा उठाया है, जिसने उनके फैंस की भी आंखें नम कर दी हैं.

टीवी के पॉपुलर शो 'पवित्र रिश्ता' में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों का दिल जीतने वाली उषा नाडकर्णी ने पर्दे पर अक्सर सख्त सास का किरदार निभाया है, लेकिन उनकी असली जिंदगी की कहानी किसी भी टीवी सीरियल से ज्यादा दर्द और संघर्ष से भरी रही है. 80 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय उषा ने हाल ही में अपनी निजी जिंदगी के कई ऐसे राज खोले, जिन्हें सुनकर हर कोई भावुक हो गया.  

एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा

उषा नाडकर्णी ने बताया कि वह साल 1987 से अकेली रह रही हैं. शुरुआत में अकेले रहने से उन्हें काफी डर लगता था. शूटिंग से लौटते समय वह सिक्योरिटी गार्ड से घर तक छोड़ने के लिए कहती थीं, लेकिन वक्त के साथ उन्होंने इस अकेलेपन को अपनी ताकत बना लिया. अब वह बिना किसी सहारे अपना घर और काम दोनों संभाल रही हैं.

---Advertisement---

पति से हो चुकीं थीं अलग

एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी पर भी खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि वह अपने पति से काफी समय पहले अलग हो गई थीं. हालांकि उन्होंने कभी पति या उनके परिवार के प्रति मन में कोई नाराजगी नहीं रखी. यही नहीं, कई बार उन्होंने पूरे नाडकर्णी परिवार को अपने घर पर खाने के लिए भी बुलाया.

इकलौते बेटे से भी बनी दूरियां

उषा का इकलौता बेटा अब विदेश में रहता है. उन्होंने बताया कि शूटिंग में व्यस्त रहने की वजह से बेटे की परवरिश उनकी मां ने की. इसी वजह से उनका बेटा मजाक में कहता है कि उसे जन्म तो उषा ने दिया, लेकिन असली मां उसकी नानी थीं. बेटे से दूरी का दर्द आज भी उन्हें महसूस होता है.

---Advertisement---

संघर्षों से भरा रहा जीवन

बचपन की यादें भी उषा के लिए आसान नहीं रहीं. उन्होंने खुलासा किया कि उनके पिता बेहद गुस्सैल स्वभाव के थे. एक बार जब उन्होंने अपने छोटे भाई को पिटाई से बचाने की कोशिश की, तो पिता ने उन पर कोयते से हमला कर दिया. हाथ में चोट लगने के बावजूद अगले ही दिन वह स्टेज पर नाटक करने पहुंच गईं थीं.

मां ने दिया पूरा साथ

एक्ट्रेस बनने का सपना भी आसान नहीं था. उनकी मां इसके खिलाफ थीं और गुस्से में उनका सामान घर से बाहर फेंक दिया था. उषा करीब एक हफ्ते तक दोस्त के घर रहीं, लेकिन उन्होंने अपने सपनों से समझौता नहीं किया. बाद में पिता उन्हें वापस घर ले आए और उन्होंने अभिनय का सफर जारी रखा.

---Advertisement---

मुश्किलों भरी रही उषा की जिंदगी

आज उषा नाडकर्णी की कहानी इस बात की मिसाल है कि जिंदगी कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, अगर इंसान अपने हौसले और सपनों पर भरोसा रखे तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है. 80 साल की उम्र में भी उनका जज्बा लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है.

First published on: Aug 06, 2026 10:48 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola