---विज्ञापन---

टीवी का वो सीरियल जिसके बंद होने पर फैंस ने दी मर जाने की धमकी, आगे नहीं बढ़ पाए एक्टर्स

Popular TV Romantic Serial: भारतीय टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ियां हैं, जिन्हें लोग एक साथ देखना बहुत ही पसंद करते हैं. ऐसी एक जोड़ी साल 2011 में भी बनी थी, जिसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि जब शो बंद हुआ तो फैंस मरने जाने की धमकी दे दी. इसके बाद इस शो के एक्टर्स का स्टारडम कहीं गायब हो गया.

क्या हैं इस टीवी सीरियल का नाम?

  हम जिस टीवी सीरियल की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं 'इस प्यार को क्या नाम दूं' है. आज ही इस सीरियल को भारतीय टीवी के सबसे पॉपुलर रोमांटिक शो में गिना जाता है.

---Advertisement---

खुशी और अर्नव की जोड़ी

    2011 में स्टार प्लस पर शुरू हुए इस शो में सनाया ईरानी, उर्फ खुशी कुमारी गुप्ता, और बरुण सोबती, उर्फ अर्नव सिंह रायज्यादा, की जोड़ी को फैंस खूब प्यार दिया. आज भी कई लोग खुशी और अर्नव की जोड़ी को देखने के लिए सीरियल दोबारा से बिंज-वॉच करते हैं.

अचानक बंद हुआ शो

  लेकिन फिर शो शुरू होने के एक साल बाद ही ये इसे बंद कर दिया गया. शो के बंद होने के बाद सोशल मीडिया और फैन फोरम्स पर लोगों ने इसका खूब विरोध किया. यहां तक कई लोगों ने ये तक कह दिया कि अगर शो बंद हुआ तो वो मर जाएंगे.

---Advertisement---

क्यों बंद हुआ सीरियल?

    जानकारी के अनुसार, शो के लीड एक्टर बरुण सोबती के सीरियल से अचानक निकल जाने की वजह से शो को बंद करना पड़ा. बरुण के मुताबिक, उन्होंने शो के लिए शुरुआत में सिर्फ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. शो सुपरहिट होने के बाद मेकर्स ने उनसे कॉन्ट्रैक्ट बढ़ाया, लेकिन ये ज्यादा समय नहीं चल पाया.

First published on: May 12, 2026 12:43 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.