---विज्ञापन---

21 साल से मां बनने की कोशिश कर रही है ये एक्ट्रेस, दो बार किया कंसीव लेकिन…

एंटरटेनमेंट जगत की एक ऐसी हसीना जो टीवी की दुनिया में अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के दमपर पहचानी जाती हैं, उन्होंने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा पहलू शेयर किया जिसे सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं, क्योंकि पिछले एक-दो नहीं बल्कि 21 सालों से ये अदाकारा अपने बच्चे की किलकारी सुनने को तरस रही हैं.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

'वो रहने वाली महलों की' जैसे पॉपुलर शो से पहचान बनाने वाली वो एक्ट्रेस हैं, रीना कपूर जिनकी शादी साल 2005 में पायलट करण निझेर से अरेंज मैरिज के जरिए हुई थी. दिलचस्प बात ये है, कि इस रिश्ते को उनके परिवार के गुरुजी ने तय किया था, लेकिन शादी से पहले रीना का नजरिया बिल्कुल अलग था. उन्होंने अपने आसपास कई टूटती शादियां देखी थीं, जिसकी वजह से उन्हें शादी से डर लगने लगा था. खुद रीना मानती हैं, कि उन्हें शादी का फोबिया हो गया था.

---Advertisement---

कैसे हुई रीना की शादी?

एक्ट्रेस ने बताया कि जब वो पहली बार करण से मिलीं तो उनका व्यवहार अच्छा नहीं था, लेकिन करण ने बहुत समझदारी दिखाई. उनकी पॉजिटिव सोच और शांत स्वभाव ने रीना का दिल जीत लिया. रीना कहती हैं, कि दोनों की सोच काफी मिलती है. दोनों ज्यादा सोशल नहीं हैं, स्पिरिचुअल हैं, और सादा जीवन पसंद करते हैं.

ससुरालवालों पर क्या बोलीं रीना?

रीना अपने ससुराल वालों की भी जमकर तारीफ करती हैं. उनके मुताबिक, उनका परिवार बेहद समझदार और सपोर्टिव है. उन्होंने कभी भी रीना के एक्टिंग करियर में दखल नहीं दिया, बल्कि हमेशा उनका हौसला बढ़ाया.

---Advertisement---

मां न बन पाने पर छलका दर्द

हालांकि, शादी के 21 साल बाद भी रीना मां नहीं बन पाईं. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने दो बार कंसीव किया, लेकिन दोनों बार मिसकैरेज हो गया. सबसे दुखद बात ये रही कि दोनों ही बार बच्चे का दिल नहीं बन पाया. इस दर्दनाक अनुभव के बाद उन्होंने और उनके पति ने आगे कोशिश न करने का फैसला लिया.

बच्चे को लेकर कही ये बात

रीना कहती हैं, कि उन्होंने हमेशा नेचुरल तरीके से बच्चा चाहा, लेकिन जब बार-बार कोशिश के बाद भी ऐसा नहीं हो पाया तो उन्होंने इसे किस्मत मान लिया. उन्होंने साफ कहा कि जिंदगी में शादी का मतलब सिर्फ बच्चा होना नहीं होता. अगर बच्चे नहीं हैं, तो इसका मतलब ये नहीं कि जिंदगी अधूरी है. बहरहाल, आज 21 साल बाद भी रीना और करण का रिश्ता मजबूत है. रीना मानती हैं, कि उनके लिए सबसे कीमती चीज उनका प्यार और साथ है, जो हर मुश्किल के बाद भी वैसा ही बना हुआ है.

First published on: May 06, 2026 08:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.