---विज्ञापन---
‘शरीर में इतनी दवाइयां…’ इलाज के दौरान बढ़ी दीपिका कक्कड़ की परेशानी, जानें कैसी है तबियत
Dipika Kakar Health Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और फेमस यूट्यूबर दीपिका कक्कड़ इन दिनों अपनी बीमारी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. इस समय दीपिका अपने लिवर कैंसर का इलाज करा रही हैं. वहीं, दूसरी उनके ससुर और शोएब के पिता की भी तबीयत भी नासाज बनी हुई है. हाल ही में दीपिका ने यूट्यूब पर अपना नया व्लॉग में शेयर किया है, जिसमें दीपिका और शोएब ने खुद के साथ-साथ अपने ससुर की हेल्थ अपडेट शेयर की. इस दौरान दीपिका ने बताया कि इम्यूनोथेरेपी सेशन के बाद भारी दर्द का सामना करना पड़ रहा है. चलिए जानते हैं आखिर अब दीपिका की तबियत कैसी है.
दीपिका की इम्यूनोथेरेपी शुरू
यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने बताया कि उन्होंने जून के पहले हफ्ते में उनका इम्यूनोथेरेपी सेशन शुरू हो गया. इसके साथ ही दीपिका ने अपने ससुर की तबीयत पर भी बात की और कहा, 'पापा के अस्पताल में भर्ती होने के बाद से पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल भरे रहे. इसके साथ ही मेरे स्कैन भी हुए और मेरी इम्यूनोथेरेपी भी शुरू हो गई.
दीपिका कक्कड़ की हेल्थ अपडेट
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'मेरी हेल्थ को लेकर अपडेट यह है कि मेरा डबल इम्यूनोथेरेपी का एक इन्फ्यूजन हो चुका है. अगला जल्द ही होने वाला है. मेरी इम्यूनोथेरेपी IV के मीडियम से होगी और अभी तक इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं पड़ा है.'
शरीर में इतनी दवाइयां...
दीपिका कक्कड़ ने आगे अपनी इम्यूनोथेरेपी बारे में बताते हुए कहा, 'जब शरीर में इतनी भारी दवाइयां जाती हैं, तो सुस्ती महसूस होने लगती है. मुझे पीठ में बहुत दर्द हुआ, हल्का बुखार भी आया. अब रिपोर्ट नॉर्मल हैं. इसलिए ये साइड इफेक्ट दवा के कारण नहीं हैं. आगे चलकर इम्यूनोथेरेपी जारी रहेगी और ब्लड में ट्यूमर मार्कर और स्कैन करवाने होंगे.'
यह सब शोएब के लिए...
दीपिका ने आगे बताया कि इस बीच, उन्होंने कैंसर की अच्छे से जांच करने के लिए कई और भी ब्लड टेस्ट कराए हैं. यह सब शोएब के लिए सबसे ज्यादा मुश्किल रहा है. वो पहले से ही मुझे लेकर बहुत परेशान है, और जब पापा को यह हुआ, तो उसके लिए ये सब और भी ज्यादा मुश्किल हो गया था. इस बार मैं भी अपनी सेहत की वजह से इसके साथ नहीं रह सकी.'