शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में पुणे के एक मॉल में फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान ऐसा माहौल बन गया, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी। स्टार्स को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते हालात बेकाबू हो गए। वायरल वीडियोज में शाहिद कपूर भीड़ के बीच फंसे नजर आए। धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसे हालात में शाहिद काफी इरिटेट दिखे और लोगों को पीछे हटाने की कोशिश करते नजर आए। वहीं कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भी भीड़ के बीच घिर गईं। कुछ देर के लिए पूरा माहौल काफी डरावना हो गया था। फैंस की एक्साइटमेंट इतनी ज्यादा थी कि सिक्योरिटी के लिए हालात संभालना मुश्किल हो गया। अब इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
---विज्ञापन---
Shahid, Kriti & Rashmika Caught In Uncontrollable Crowd। अचानक मच गई ‘चीख-पुकार’ ! तस्वीरें Viral
'कॉकटेल 2' के प्रमोशन इवेंट में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फैंस की भारी भीड़ के बीच फंस गए। धक्का-मुक्की और भगदड़ जैसे हालात बन गए, जिससे माहौल काफी डरावना हो गया। वायरल वीडियोज में शाहिद इरिटेट नजर आए, जबकि सिक्योरिटी टीम भी भीड़ को संभालने में संघर्ष करती दिखाई दी।
First published on: Jun 14, 2026 04:43 PM
Sponsored Links by Taboola