Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

TV TRP Report: Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi को पछाड़ Vasudha बना नंबर 1, Anupamaa का हाल बेहाल; टॉप 10 में और कौन कौन?

---विज्ञापन---

ओटीटी से लेकर टीवी प्लेटफॉर्म तक, तमाम सीरियल्स देखने को मिलते हैं. वहीं, सप्ताह समाप्त होने को है और इस वीक की लेटेस्ट टीआरपी रिपोर्ट आ चुकी है. इस हफ्ते हालांकि क्योंकि सास भी कभी बहू थी या फिर अनुपमा ने टॉप स्थान हासिल नहीं किया है. बल्कि टॉप पर किसी और सीरियल ने जगह बनाई है. तो चलिए एक नजर डालते हैं टॉप 10 शोज पर, जिन्होंने टीआरपी लिस्ट में जगह बनाई है.

वसुधा टीआरपी लिस्ट में बना नंबर 1

'वसुधा' टीवी शो इस टाइम पर नंबर 1 शो बना हुआ है. जिसे 1.9 की शानदार रेटिंग मिली है. शो की बेहतरीन कहानी और हाई वोल्टेज ड्रामा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

---Advertisement---

तुम से तुम तक-गंगा माई की बेटियां

लिस्ट में दूसरा नाम 'तुम से तुम तक' शो का है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है. वहीं, तीसरे स्थान पर शो 'गंगा माई की बेटियां' है और इसे भी 1.8 रेटिंग मिली है.

क्योंकि सास भी कभी बहू

लिस्ट में चौथे स्थान पर स्मृति ईरानी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी है. जिसे 1.6 रेटिंग मिली है.

---Advertisement---

अनुपमा-नागिन 7

वहीं, रुपाली गांगुली स्टारर शो 'अनुपमा' लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. इस सप्ताह अनुपमा की टीआरपी में गिरावट आई है. इसे 1.5 की रेटिंग मिली है. अनुपमा के बाद छठे स्थान पर एक जैसी रेटिंग के साथ शो 'नागिन 7' है. इसे भी 1.5 की रेटिंग मिली है.

लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट-तारक मेहता का उल्टा चश्मा

इन सभी के बाद टीआरपी लिस्ट में 7वें स्थान पर कॉमेडी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' है. इसे 1.4 की रेटिंग मिली है. आठवें नंबर पर 1.4 की समान रेटिंग के साथ टीवी का सबसे लंबे समय तक चलने वाला शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' है.

---Advertisement---

ये रिश्ता क्या कहलाता है-क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं

लिस्ट में आखिरी दो स्थान को लेकर बात करें तो 9वें नंबर पर टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है'. जिसे 1.3 की रेटिंग मिली है. वहीं 10वें स्थान पर 'क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते हैं' शामिल है. इसे भी 1.3 की रेटिंग मिली है.

First published on: Jun 05, 2026 10:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola