---विज्ञापन---

एक्टिंग छोड़ चुकी टीवी की ये एक्ट्रेस 40 की उम्र में बनी मां, 1200 करोड़ संपत्ति की है मालकिन

टीवी इंडस्ट्री में तमाम ऐसी हसीनाएं हैं, जो कि अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं. हालांकि आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 40 साल की उम्र में मां बनी हैं. इतना ही नहीं यह टीवी इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं, लेकिन आज एक्टिंग छोड़कर बिजनेस चलाती हैं और 1200 करोड़ संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं. तो चलिए जानते हैं इनके बारे में..

40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी आशका

दरअसल, हम बात कर रहे हैं आशका गोराडिया की. जो कि 40 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनी हैं. आशका और उनके पति ब्रेंट गोबल ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है और एक्ट्रेस ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दी है.

---Advertisement---

आशका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर शेयर की खुशी

आशका ने बेटे के साथ फोटो शेयर की और उन्होंने कैप्शन में लिखा, "1 मई, 2026 को हमारे दिलों में आए हमारे बेटे रिचर्ड थियोडोर गोबल का आगमन हुआ. एक बार फिर, ऊपर वाले की प्लानिंग में हमारा अटूट विश्वास और हमें मिले सभी उपहारों के लिए आभारी हो गई हूं और एक और बेटे के साथ, विलियम अलेक्जेंडर के लिए भाईचारे का एक नया बंधन शुरू हुआ है, दो बेटे... आने वाले दिनों में कितने रोमांच हमारा इंतजार कर रहे हैं.

आशका के मां बनने पर सेलेब्स ने दी बधाई

एक्ट्रेस ने जैसे ही इस गुड न्यूज के बारे में शेयर किया, वैसे ही सेलेब्स और फैंस ने उन्हें जमकर बधाइयां देना शुरू कर दिया. दिव्यांका त्रिपाठी ने भी एक्ट्रेस और उनके पति का दूसरे बेटे पर बधाई दी. वहीं, एक्ट्रेस जेनिफर और मोनी रॉय ने भी उन्हें उनके बच्चे को लेकर बधाई दी.

---Advertisement---

2017 में आशका और ब्रेंट ने की थी शादी

बता दें कि आशका गोराडिया ने साल 2017 में ब्रेंट गोबल से हिंदू और क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की थी. जिसके बाद कपल ने अपने पहले और बड़े बेटे विलियन अलेक्जेंडर का स्वागत 2023 में किया था. ब्रेंट मूल रूप से अमेरिकी नागरिक हैं.

1200 करोड़ की मालकिन हैं आशका

वहीं, आशका को लेकर बात करें तो वह टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस रह चुकी हैं. उन्होंने क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कुसुम, भाभी, नागिन 2, लागी तुझसे लगन जैसे शोज में काम किया है. हालांकि अब वह एक्टिंग छोड़ चुकी हैं और वह ब्यूटी ब्रांड रेने का मालकिन हैं. जो कि ब्यूटी इंडस्ट्री के बड़े ब्रांड में से एक है. इस बिजनेस के जरिए आज वह 1200 करोड़ संपत्ति की मालकिन बन चुकी हैं.

First published on: May 10, 2026 02:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.