---विज्ञापन---
फिल्में-सीरीज छोड़िये, OTT पर तहलका मचा रहे हैं ये टीवी शोज, मिलियंस में मिले व्यूज
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में और वेब सीरीज हर हफ्ते रिलीज होती हैं और आते ही ट्रेंड भी करने लगती हैं. हालांकि ओटीटी पर सिर्फ फिल्में और सीरीज नहीं बल्कि टीवी शोज भी देखे जाते हैं. वहीं, हाल ही में ऑरमैक्स मीडिया ने 27 अप्रैल से लेकर 3 मई तक की एक लिस्ट जारी की है. जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा देखे गए शोज और फिल्मों को शामिल किया है. इस लिस्ट में तमाम टीवी शोज, वेब सीरीज, स्पोर्ट्स भी शामिल है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर.
IPL 2026
क्रिकेट प्रेमियों के लिए IPL की शुरुआत 28 मार्च से हुई थी. बीते एक महीने से क्रिकेट प्रेमी अपने स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देख रहे हैं. जियो हॉटस्टार पर आने वाले इस लीग को 183.1 मिलियन व्यूज मिले हैं. जो कि बाकी किसी भी टीवी शो, फिल्म आदि से ज्यादा है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
तारक मेहता का उल्टा चश्मा लिस्ट में दूसरे नंबर पर शामिल है. यह एक बेहतरीन कॉमेडी शो है, जो सालों से लोगों का फेवरेट बना हुआ है. यह शो यूट्यूब और सोनी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद है और इसे 3.8 मिलियन व्यूज मिले हैं.
लाफ्टर शेफ्स सीजन 3
लिस्ट में लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 भी शामिल है. यह एक सेलेब्स कुकिंग शो है. यह जियो हॉटस्टार पर है और इस शो को 3.5 मिलियन व्यूज मिले हैं.
नागिन सीजन 7
एकता कपूर का पॉपुलर शो नागिन सीजन 7 लिस्ट में चौथे स्थान पर है. यह टीआरपी में भी आगे है. इस शो को जियो हॉटस्टार पर 3.4 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
अनुपमा
रूपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा भी इस लिस्ट में शामिल है. यह लिस्ट में पांचवें स्थान पर है. जियो हॉटस्टार पर मौजूद इस शो को 3.2 मिलियन व्यूज मिले हैं.
स्प्लिट्सविला 6
रियलिटी शो स्प्लिट्सविला 6 को भी अच्छे व्यूज में है. यह लिस्ट में 6वें स्थान पर है और इसे 2.9 मिलियन बार देखा गया है.
पति ब्रह्मचारी
पति ब्रह्मचारी यूट्यूब और दंगल टीवी पर मौजूद एक टीवी शो है. इस शो को 2.9 मिलियन बार देखा गया है और यह 7वें स्थान पर है.
हाल ही में रिलीज हुई विजय वर्मा स्टारर सीरीज मटका किंग आठवें स्थान पर है. इस सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर 2.5 मिलियन बार देखा गया है.
बैटलग्राउंड सीजन 2
बैटलग्राउंड सीजन 2 अमेजन एमएक्स प्लेयर पर है. इसे 2.4 मिलियन व्यूज मिले हैं.
द केरल स्टोरी 2
जी5 पर मौजूद द केरल स्टोरी 2 लिस्ट में 10वें स्थान पर है. इसे 2.3 मिलियन व्यूज मिले हैं.