---विज्ञापन---
गोविंदा के अफेयर से दुखी हैं सुनीता आहूजा? बोलीं- ’24 घंटे सामने नहीं बैठ सकती’
बॉलीवुड के दिग्गज सुपरस्टार गोविंदा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने कैमरे के सामने एक ऐसा सनसनीखेज खुलासा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है. रियलिटी शो Lock Upp के मंच पर बेबाकी के साथ सुनीता ने गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स और धोखे को लेकर कुछ ऐसी कड़वी सच्चाइयां बयां की हैं, जो फैंस के लिए काफी चौंकाने वाली हैं.
पति के अफेयर्स पर खुलकर बोलीं सुनीता
बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हों, लेकिन उनकी पत्नी सुनीता आहूजा रियलिटी शो 'लॉक अप' में अपने बेबाक अंदाज को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो के लेटेस्ट एपिसोड में जब को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनसे गोविंदा के अफेयर्स और मीडिया में आई धोखे की खबरों को लेकर सवाल पूछा, तो सुनीता ने बिना किसी फिल्टर के बेहद बेबाकी से इस पर अपनी राय रखी.
हीरो है तो कुछ कह नहीं सकते
धोखे और बेवफाई के सवाल पर सुनीता ने कहा कि अगर ऐसा हुआ भी है तो अब इस पर क्या ही किया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि यह सब तो शादी की शुरुआत से ही होता आ रहा है. वह एक बड़े हीरो हैं, इसलिए आप उनसे कुछ कह नहीं सकते. सुनीता ने यह भी कहा कि अगर वह इस उम्र में इन सब बातों के बारे में ज्यादा सोचेंगी, तो उनकी डायबिटीज और ज्यादा बढ़ जाएगी, इसलिए जैसा चल रहा है वह उसे वैसे ही चलने दे रही हैं.
बच्चों के लिए जी रही हैं जिंदगी
जब श्रेया ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें इन सब बातों से बुरा महसूस नहीं होता, तो सुनीता ने बेहद व्यावहारिक जवाब देते हुए कहा कि अब कोई बात नहीं है, वह सिर्फ अपने बच्चों के लिए जीती हैं. इसके बाद जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि उन्हें आज भी धोखा मिल रहा है, तो सुनीता ने कहा कि आप किसी को रोक नहीं सकते. वह चौबीसों घंटे अपने पति के सामने जाकर नहीं बैठ सकती हैं, क्योंकि इससे सामने वाला इंसान भी इरिटेट हो जाएगा.
अलग-अलग घरों में रहता है यह कपल
बातचीत के दौरान सुनीता ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक और बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उनके दो घर हैं और वे दोनों अलग-अलग रहते हैं. उन्होंने इसकी वजह बताते हुए कहा कि गोविंदा के घर पर उनसे मिलने के लिए बहुत सारे लोग आते हैं, जबकि उन्हें अपने घर में पूरी प्राइवेसी चाहिए होती है. इसी वजह से उन्होंने अपने रहने का इंतजाम अलग रखा है ताकि उन्हें शांति मिल सके.
अब दूसरी शादी या रिश्ते की उम्र नहीं
शो में सुनीता से यह भी पूछा गया कि क्या गोविंदा के अफेयर्स को देखते हुए उन्होंने कभी किसी और के साथ रिश्ते में आने या आगे बढ़ने के बारे में नहीं सोचा. इस पर गोविंदा की पत्नी ने साफ शब्दों में कहा कि यह सब करने की अब उनकी उम्र नहीं है और उन्हें यह सब चीजें बिल्कुल पसंद नहीं हैं. वह अपनी जिंदगी में जितना भी मिला है, उसी के साथ पूरी तरह खुश हैं. आपको बता दें कि सुनीता शो के पहले दिन से ही अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक के बाद एक कई बड़े खुलासे कर रही हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.