---विज्ञापन---
40 साल की शादी छोड़ूंगी…. गोविंदा के अफेयर्स पर फिर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- 50 जगह जाए…
Sunita Ahuja on Govinda Affairs: गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा का रिश्ता अक्सर चर्चा में रहता है. हाल ही में रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से बाहर आने के बाद सुनीता ने अपने और गोविंदा के रिश्ते को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने साफ कहा कि 40 साल पुराने इस रिश्ते की नींव भरोसे और प्यार पर टिकी है, इसलिए किसी भी अफवाह से उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ता.
क्या बोलीं सुनीता आहूजा?
ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा के अफेयर्स से जुड़े सवाल पर बेबाक अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'अगर मैं अपने पति से इतना प्यार करती हूं तो उन्हें छोड़कर क्यों जाऊं? मुझे चीची (गोविंदा) पर पूरा भरोसा है. वो 50 जगह भी जाएं, लेकिन आखिर में मेरे पास ही लौटेंगे.'
शो से बाहर हुई सुनाती
सुनीता ने कहा कि उनकी जिंदगी में गोविंदा की जगह कोई नहीं ले सकता और गोविंदा की जिंदगी में भी पत्नी की जगह हमेशा सबसे खास होती है. सुनीता ने बताया कि जब वह शो से बाहर आईं तो गोविंदा और बेटी टीना उनसे मिलने पहुंचे थे.
सुनीता-गोविंदा का 40 साल का साथ
उन्होंने खुलासा किया कि जब वह घर से शो के लिए निकली थीं, तब उनकी बेटी टीना काफी भावुक हो गई थीं और रो पड़ी थीं. वहीं, उनका मूड हल्का करने के लिए गोविंदा ने हमेशा की तरह मजाक भी किया. सुनीता ने कहा कि दोनों का रिश्ता बचपन के प्यार से शुरू हुआ था और आज भी पहले जैसा मजबूत है. उन्हें लगता है कि देखते ही देखते 40 साल साथ गुजर गए.
ट्रोलर्स पर सुनीता आहूजा
इंटरव्यू के दौरान सुनीता ने ट्रोलिंग पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा कि शो में गुस्से में उनसे कुछ गलत शब्द निकल गए थे, लेकिन उस समय उनकी तबीयत ठीक नहीं थी. डायबिटीज बढ़ने और तनाव की वजह से वह अपना आपा खो बैठी थीं. हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि गाली देना सही नहीं है, लेकिन वह किसी को निशाना बनाकर ऐसा नहीं कह रही थीं.
ट्रोलर्स को सुनाई खरी-खरी
सुनीता ने ट्रोल करने वालों को भी दो टूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि हर इंसान कभी न कभी गुस्सा करता है और हर घर में ऐसे पल आते हैं. सिर्फ लोगों को खुश करने के लिए वह अपनी असली पर्सनैलिटी नहीं बदलेंगी. सुनीता आहूजा का यह बयान एक बार फिर साबित करता है कि तमाम अफवाहों और चर्चाओं के बावजूद उनका और गोविंदा का रिश्ता आज भी भरोसे, दोस्ती और गहरे प्यार की मजबूत डोर से बंधा हुआ है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.