Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

44 साल की उम्र में इस फेमस एक्टर का हुआ निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 44 साल की उम्र में इस फेमस एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. फैंस और परिवार के लोग सदमे में हैं.

---विज्ञापन---

Broadway actor Josh Grisetti Passes Aaway: मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां 44 साल के पॉपुलर एक्टर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, उनके इतनी जल्दी दुनिया छोड़कर जाने की खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया है, लोग जानने को परेशान हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है?

कौन हैं वो एक्टर?

ब्रॉडवे और हॉलीवुड की दुनिया से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर ब्रॉडवे एक्टर, डायरेक्टर और थिएटर एजुकेटर जोश ग्रिसेटी का 44 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके अचानक चले जाने से थिएटर इंडस्ट्री, उनके साथी कलाकार और फैंस गहरे सदमे में हैं. जोश अपने शानदार स्टेज परफॉर्मेंस के साथ-साथ नई पीढ़ी के कलाकारों को ट्रेनिंग देने के लिए भी जाने जाते थे.

---विज्ञापन---

दोस्त ने दी दुखद खबर

जोश ग्रिसेटी के निधन की जानकारी उनके करीबी दोस्त और अभिनेता रॉब मैक्क्लर ने सोशल मीडिया के जरिए दी. उन्होंने बेहद भावुक पोस्ट लिखते हुए बताया कि जोश ने 10 जुलाई 2026 को आत्महत्या कर ली. रॉब ने लिखा कि इस खबर को स्वीकार करना बेहद मुश्किल है और उनका दिल जोश की पत्नी और पूरे परिवार के साथ है, जो इस गहरे दुख से गुजर रहे हैं.

जोश के निधन से फैंस सदमे में

जोश के निधन की खबर ने उनके चाहने वालों को झकझोर दिया है. कुछ समय पहले ही उन्होंने इटली में होने वाले ‘लीगली ब्लॉन्ड: द म्यूजिकल’ के एक प्रोडक्शन से निजी कारणों का हवाला देकर खुद को अलग कर लिया था. हालांकि, उस वक्त उन्होंने शो की पूरी टीम और उन्हें सपोर्ट करने वाले लोगों का शुक्रिया भी अदा किया था. किसी ने भी शायद नहीं सोचा था कि इसके कुछ समय बाद इतनी दुखद खबर सामने आएगी.

कैसे मिली बड़ी पहचान?

करियर की बात करें तो जोश ग्रिसेटी ब्रॉडवे के सम्मानित कलाकारों में गिने जाते थे. उन्हें म्यूजिकल ‘समथिंग रॉटन!’ में निभाए गए निगेल बॉटम के किरदार से खास पहचान मिली थी. इसके अलावा उन्होंने ‘इट शुडा बीन यू’ में शानदार अभिनय के लिए प्रतिष्ठित क्लेरेंस डेरवेंट अवॉर्ड भी अपने नाम किया था.

---विज्ञापन---

स्टेज के टीवी की दुनिया में भी बनाई पहचान

स्टेज के अलावा जोश ने टीवी की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने लोकप्रिय सीरीज ‘द मार्वलस मिसेज मैसेल’ और ‘द नाइट्स ऑफ प्रॉस्पेरिटी’ जैसे शोज में काम किया. अभिनय के साथ-साथ वह थिएटर एजुकेशन से भी जुड़े रहे और यूनिवर्सिटी स्तर पर म्यूजिकल थिएटर के छात्रों को ट्रेनिंग देते थे. उनके कई छात्रों और सहयोगियों ने उन्हें प्रेरणादायक शिक्षक और बेहतरीन इंसान बताया है.

मनोरंजन जगत में पसरा मातम

जोश ग्रिसेटी के निधन से थिएटर जगत ने एक प्रतिभाशाली कलाकार और समर्पित शिक्षक को खो दिया है. उनके दोस्त, सहकर्मी और फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को हमेशा याद रखने की बात कह रहे हैं. उनकी कमी थिएटर की दुनिया में लंबे समय तक महसूस की जाएगी.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 15, 2026 10:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola