Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ऑडिशन के नाम पर बोले- कपड़े उतारो; इस फेमस एक्ट्रेस का दर्दनाक खुलासा

---विज्ञापन---

TV Actress Casting Couch: 'कहानी घर घर की' और 'कुसुम' जैसे पॉपुलर टीवी शोज से घर-घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस श्वेता क्वात्रा इन दिनों भले ही दुबई में अपनी फैमिली के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही हों, लेकिन टीवी इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों का एक दर्दनाक अनुभव आज भी उनके जहन से नहीं मिटा है, हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर ऐसा खुलासा किया, जिसने सभी को चौंका दिया.

एक्ट्रेस का डरावना खुलासा

शाइनी नारंग के साथ बातचीत में श्वेता ने बताया कि जब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा था, तब उन्हें इस दुनिया के तौर-तरीकों की ज्यादा समझ नहीं थी. मैथ्स ऑनर्स की पढ़ाई करने वाली श्वेता अचानक एक्टिंग की दुनिया में आ गईं और कई हिट शोज का हिस्सा बनीं, लेकिन इसी दौरान उन्हें कई ऐसे अनुभवों का सामना करना पड़ा, जो बेहद डरावने थे.

---Advertisement---

क्या करने को एक्ट्रेस से कहा गया?

एक्ट्रेस ने बताया कि कई बार उनसे सीधे-सीधे पूछा जाता था कि क्या वह कॉम्प्रोमाइज कर सकती हैं. उस समय उन्हें इस शब्द का मतलब भी समझ नहीं आता था. जब सामने वाले इशारों में बात समझाने की कोशिश करते, तो वह घबरा जाती थीं. उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में कई एजेंट और बिचौलिए नए कलाकारों की मासूमियत और मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.

ऑडिशन के दौरान गंदी हरकत

श्वेता ने एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्हें एक बार एक बड़े होटल में ऑडिशन के लिए बुलाया गया था. शुरुआत में सब सामान्य लगा क्योंकि वहां कई दूसरी लड़कियां भी मौजूद थीं. लेकिन बाद में उन्हें एक अलग कमरे में बुलाया गया, जहां राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर बैठे थे.

---Advertisement---

क्यों डर से कांपी एक्ट्रेस?

उन्होंने बताया कि पहले उनसे स्क्रिप्ट और वॉक के बारे में बात की गई. इसके बाद अचानक उनसे कहा गया, 'अब स्ट्रिप करो.' यह सुनकर वह पूरी तरह हैरान रह गईं. पहले तो उन्हें लगा कि शायद उन्होंने गलत सुना है, लेकिन दोबारा वही बात दोहराई गई. जब उन्होंने हिम्मत करके पूछा कि ऐसा क्यों करना है, तो जवाब मिला कि यह स्विम टेस्ट के लिए है, ताकि देखा जा सके कि स्विमसूट में वह कैसी लगेंगी.

ऑडिशन छोड़कर निकलीं एक्ट्रेस

श्वेता ने बताया कि उस वक्त वह बेहद डर गई थीं. उन्होंने किसी तरह वहां से निकलने का फैसला किया और बिना कुछ कहे वहां से चली आईं. इस घटना ने उन्हें सिखाया कि किसी भी ऑडिशन या मीटिंग में जाते समय हमेशा अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए और वहां से बाहर निकलने का रास्ता पहले से समझ लेना चाहिए.

---Advertisement---

अब कहां रहती हैं एक्ट्रेस?

बता दें कि श्वेता क्वात्रा अभिनेता मानव गोहिल की पत्नी हैं. वह आखिरी बार टीवी शो 'बालवीर' में नजर आई थीं. फिलहाल वह दुबई में रह रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी लाइफस्टाइल, आर्ट ऑफ लिविंग और मोटिवेशनल कंटेंट के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं.

First published on: Jul 15, 2026 05:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola