Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

टीवी की मुस्लिम एक्ट्रेस ने ईद-उल-अधा पर कही दिल की बात, बोलीं- कुर्बानी…

---विज्ञापन---

TV Actress on Eid-Ul-Adha: टीवी की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस सारा खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. इस बार भी एक्ट्रेस अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर नहीं बल्कि अपने एक बयान की वजह से चर्चा में हैं. सारा का यह बयान अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, सारा खान ने ईद-उल-अधा के मौके पर अपने सभी फैंस से दिल की बात कही है. चलिए जानते हैं आखिर सारा ने क्या कहा.

ईद-उल-अधा पर सारा खान ने कही दिल की बात

सारा खान ने गुरुवार को ईद-उल-अधा के मौके पर अपने सभी फैंस को इंस्टाग्राम पर बधाई दी. सारा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सारा ने लोगों से रस्मों से परे देखने और ईद की गहरी सीख के बारे में बताया. इसके साथ ही सारा ने ईद पर होने वाली कुर्बानी का मतलब भी समझाया है.

---Advertisement---

कुर्बानी का मतलब

सारा खान ने कहा कि कुर्बानी का मतलब दया, कृतज्ञता और जरूरतमंदों की मदद करना है. ईद-उल-अधा को सिर्फ जश्न, कपड़े, अच्छे खाने या रीति-रिवाजों से ही नहीं जोड़ना चाहिए. उनके अनुसार, यह त्योहार अल्लाह पर पूरे विश्वास और सच्ची आस्था का प्रतीक है.

पैगंबर इब्राहिम की कहानी

वीडियो में सारा खान ने पैगंबर इब्राहिम की कहानी का जिक्र करते हुए कहा, 'यह त्योहार लोगों को त्याग, दिल को पाक करना और ईमानदारी के साथ इबादत करना सिखाता है. इसके साथ ही यह अल्लाह के सामने खुद को पूरी तरह से समर्पित करने के बारे में सिखाता है.

---Advertisement---

अल्लाह हमारी तकवा

सारा खान ने आगे कहा, 'अल्लाह को मांस या खून की जरूरत नहीं है. अल्लाह हमारी तकवा, हमारी नीयत, हमारी करुणा और हमारी ईमानदारी को देखता है. इस ईद पर, हमें याद रखना चाहिए कि कुर्बानी का मतलब दया, दान, कृतज्ञता और जरूरतमंदों के साथ बांटना है.'

दयालु और बेहतर इंसान...

सारा खान ने आगे कहा, 'आइए हम दयालुता के साथ ईद मनाएं, भूखों को भोजन कराएं, बेसहारा लोगों की रक्षा करें. दयालु और बेहतर इंसान बनें.' इससे पहले सारा खान 2025 में एक्टर कृष पाठक के साथ शादी करने को लेकर सुर्खियों में आई थीं.  

---Advertisement---
First published on: May 28, 2026 09:02 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola