---विज्ञापन---
‘सैराब’ में रोहित चंदेल की जगह इस एक्टर की हुई एंट्री! मदिराक्षी मुंडले संग करेंगे रोमांस
Sairaab serial update: पोस्को केस में फंसे रोहित चंदेल की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं, एक्टर की जमानत याचिका खारिज हो गई है, तो वहीं अब खबर है, कि टीवी शो 'सैराब' से मेकर्स ने उन्हें हटाने का पूरा मन बना लिया है, उनकी जगह अब टीवी का ये पॉपुलर एक्टर एक्ट्रेस संग रोमांस करता नजर आएगा.
कौन है वो एक्टर?
स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी शो 'सैराब' में बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है. शो में लीड रोल निभा रहे एक्टर रोहित चंदेल अब इसका हिस्सा नहीं होंगे. उनकी जगह अब टीवी के एक्टर कृष्णा कौल शो में एंट्री करने जा रहे हैं. वह एक्ट्रेस मदिराक्षी मुंडले के साथ नई ऑनस्क्रीन जोड़ी बनाते नजर आएंगे.
कानूनी पचड़े में फंसे रोहित चंदेल
दरअसल, पिछले दिनों रोहित चंदेल कानूनी विवाद में फंस गए थे. उन पर एक 16 साल की नाबालिग लड़की का पीछा करने, उसे परेशान करने और मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. इसी मामले में मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था. इन घटनाओं के बाद अब मेकर्स ने शो में बड़ा फैसला लेते हुए उनकी जगह कृष्णा कौल को कास्ट किया है.
कौन कर रहा रिप्लेस?
कृष्णा कौल टीवी और ओटीटी की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं. अपनी दमदार एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस के दम पर उन्होंने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है. अब वह 'सैराब' में इशान के किरदार को निभाते नजर आएंगे. शो में उनकी और मदिराक्षी मुंडले की केमिस्ट्री कहानी को नया मोड़ देगी.
शो का होंगे हिस्सा
शो का हिस्सा बनने पर कृष्णा कौल ने अपनी खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि 'सैराब' जैसी पॉपुलर कहानी का हिस्सा बनना उनके लिए बेहद खास है. एक्टर ने बताया कि दर्शकों ने इस शो को भरपूर प्यार दिया है और अब इस भरोसे को बनाए रखना उनकी जिम्मेदारी भी है.
मदिराक्षी मुंडले संग करेंगे रोमांस
कृष्णा ने मदिराक्षी मुंडले की तारीफ करते हुए कहा कि वह लंबे समय से उनके काम की सराहना करते रहे हैं. उनके मुताबिक, मदिराक्षी एक शानदार कलाकार हैं और उनके साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर वह काफी उत्साहित हैं. उन्हें उम्मीद है कि दोनों मिलकर दर्शकों को कई यादगार पल देंगे और उनकी नई जोड़ी लोगों का दिल जीतने में कामयाब होगी.
फैंस की एक्साइटमेंट हाई
अभिनेता ने आगे कहा कि हर नया शो कलाकार की जिंदगी में किसी खास वजह से आता है और 'सैराब' उनके करियर का भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. उन्होंने संकेत दिए कि उनके किरदार में कई दिलचस्प परतें हैं और आने वाले एपिसोड्स में रोमांस, इमोशन और ड्रामा का जबरदस्त तड़का देखने को मिलेगा.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.