Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, बोलीं- कौन है ये बेवकूफ आदमी, वाहियात… जानें मामला?

मलाइका अरोड़ा ने वायरल वीडियो पर भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव को जमकर फटकार लगाई. कुत्ते को घसीटे जाने की घटना पर बोलीं- 'ये बेवकूफ आदमी कौन है?' सोशल मीडिया पर मचा बवाल.

---विज्ञापन---

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस वीडियो पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने कड़ी नाराजगी जताई है. इतना ही नहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर खेसारी को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए सवाल भी उठाया कि आखिर ‘ये आदमी कौन है?’

खेसारी लाल यादव को मलाइका की फटकार

दरअसल, हाल ही में खेसारी लाल यादव एक इवेंट में पहुंचे थे. मीडिया के कैमरों के सामने फोटो खिंचवाने से पहले उन्होंने देखा कि बैकड्रॉप के सामने एक आवारा कुत्ता बैठा हुआ है. इसके बाद इवेंट में मौजूद टीम के कुछ लोगों ने कुत्ते को वहां से हटाने की कोशिश की. वीडियो में दिखाई देता है कि कुत्ते को घसीटते हुए दूसरी तरफ ले जाया जाता है. जबकि खेसारी वहीं खड़े रहते हैं. कुत्ते के हटने के बाद उन्होंने कैमरों के सामने पोज दिए.

---विज्ञापन---

आखिर क्या है मामला?

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. वीडियो देखने के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से इसे री-शेयर किया और नाराजगी जाहिर की. उन्होंने लिखा. ‘ये लोग कौन हैं और ये आदमी कौन है जो खड़ा होकर पोज दे रहा है? वाहियात.’

वीडियो पर दिए ऐसे कमेंट

यहीं नहीं, मलाइका ने वीडियो पर दो अलग-अलग कमेंट भी किए. पहले कमेंट में उन्होंने सिर्फ ‘वाहियात’ लिखा, जबकि दूसरे में लिखा, ‘ये बेवकूफ कौन है? क्या इसके लिए पोज देना इतना जरूरी था?’ मलाइका का यह रिएक्शन सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई.

---विज्ञापन---

खेसारी के समर्थन में फैंस

वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स खेसारी लाल यादव के समर्थन में उतर आए. कुछ लोगों ने कहा कि कुत्ते को हटाने का काम इवेंट स्टाफ ने किया था और खेसारी ने खुद उसे हाथ तक नहीं लगाया. वहीं कुछ यूजर्स ने मलाइका को ट्रोल करते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री के इतने बड़े स्टार की पहचान तक नहीं है.

कौन हैं खेसारी लाल यादव

बता दें कि खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. साल 2011 में फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से उन्हें बड़ी पहचान मिली थी. इसके बाद उन्होंने 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया और कई सुपरहिट गाने भी दिए. अभिनय के साथ-साथ उनकी गायकी भी काफी लोकप्रिय है. खेसारी ‘बिग बॉस 13’ में नजर आ चुके हैं, जिसके बाद उन्हें पूरे देश में पहचान मिली. आज वे भोजपुरी मनोरंजन जगत के सबसे चर्चित और सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में शामिल हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Jul 24, 2026 04:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola