Friday, 3 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Naagin 7 फेम एक्टर की कार के साथ हुआ हादसा, फैंस को लगा झटका

---विज्ञापन---

Naagin 7 Fame Actor Car Accident: टीवी जगत से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां टीवी सीरियल 'नागिन 7' के फेमस एक्टर क्षितिज ढोलकिया की कार के साथ एक हादसा हो गया है. इस हादसे में एक्टर की गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि इस हादसे में क्षितिज या किसी और को कोई चोट नहीं आई है. इस हादसे की जानकारी खुद क्षितिज ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए दी है. चलिए जानते हैं कि आखिर उनके साथ ये हादसा कैसे हुआ?

बुरी तरह से डैमेज हुई कार

क्षितिज ढोलकिया के इस हादसे के बारे में बताते हुए कहा कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से एक बड़ा पेड़ उनकी खड़ी कार पर गिर गया, जिसकी वजह से उनकी कार बुरी तरह से डैमेज हो गईहैं. उन्होंने आगे बताया कि इस दुर्घटना के समय वह गाड़ी में नहीं थे. किसी को कोई चोट नहीं आई है.

---Advertisement---

कार पर गिरा पेड़

क्षितिज ने अपने इंस्टाग्राम पर घटना के बाद के वीडियो पोस्ट किए, जिनमें एक बड़ा सा पेड़ उनकी कार पर गिरा हुआ दिखाई दे रहा था, जिससे उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी. एक दूसरे वीडियो में ऑफिसर बचाव कार्य पूरा करते हुए एक्टर की कार पर से गिरे हुए पेड़ को हटाते दिखाई दे रहे हैं.

मुंबई पुलिस को किया टैग

एक वीडियो में क्षितिज को कहते दिखाई दे रहे हैं कि 'मेरी कार की हालत इस समय यही है. सौभाग्य से, किसी को चोट नहीं आई है.' इस वीडियो के साथ उन्होंने मुंबई पुलिस को टैग करते एक कैप्शन भी दिया है.

---Advertisement---

यह एक डरावना...

क्षितिज ने कैप्शन में लिखा, 'यह एक डरावना एक्सपीरियंस था जो दिखाता है कि लाइफ कितनी अनप्रेडिक्टेबल हो सकती है. शुक्र है कि मैं कार में नहीं था और सभी सुरक्षित हैं. पुलिस और दमकल कर्मियों को हमारी हेल्प करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं हमेशा आभारी रहूंगा.' उन्होंने एक स्टोरी भी पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कहा, 'कुछ बड़ा होने वाला था, लेकिन शुक्र है कि वह टल गया. आभारी हूं.'

First published on: Jul 03, 2026 10:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola