---विज्ञापन---

‘लड़ाई खींचने का क्या मतलब?’ जब मौनी रॉय और सूरज के बीच मची थी कलह, एक्ट्रेस का पुराना बयान अब हुआ वायरल

27 जनवरी 2022 को गोवा में सूरज नांबियार के साथ सात फेरे लेने वाली मौनी रॉय आज अपनी निजी जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो करने और सूरज द्वारा अपना अकाउंट डिलीट करने के बाद फैंस काफी परेशान हैं. इसी बीच मौनी का एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में है, जिसमें उन्होंने शादी के बाद होने वाली बहसों और 'बीच का रास्ता' निकालने की अहमियत पर जोर दिया था. हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में 'धोखे' और 'वित्तीय धोखाधड़ी' जैसे गंभीर दावे किए जा रहे हैं, लेकिन अभी तक कपल की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

पुराना बयान हुआ वायरल

मौनी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "इस लड़ाई या बहस को लंबा खींचने का क्या मतलब है? आपको जल्दी ही बीच का रास्ता निकाल लेना चाहिए." उन्होंने यह भी कहा था कि शादी के बाद एक-दूसरे को और ज्यादा प्यार और समझने का मौका देना चाहिए. आज के हालात को देखते हुए फैंस इस बयान को उनके रिश्तों में आई दरार से जोड़कर देख रहे हैं.

---Advertisement---

सोशल मीडिया से गायब हुईं यादें

मंगलवार को तब हड़कंप मच गया जब फैंस ने नोटिस किया कि मौनी ने सूरज के साथ वाली अपनी कई तस्वीरें डिलीट कर दी हैं. वहीं, सूरज नांबियार ने तो अपना पूरा इंस्टाग्राम अकाउंट ही डिलीट कर दिया है, जिससे अलगाव की खबरों को और बल मिला है.

धोखे और पैसों के इस्तेमाल के आरोप

'सास बहू और साज़िश' की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा किया गया है कि सूरज ने मौनी को धोखा दिया और उनके पैसों का गलत इस्तेमाल किया. हालांकि, E24 Bollywood इन दावों की फिलहाल पुष्टि नहीं करता है, क्योंकि यह अभी केवल चर्चाओं और सूत्रों पर आधारित है.

---Advertisement---

2022 की वो शानदार शादी

मौनी और सूरज ने गोवा में मलयाली और बंगाली दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी. उनकी केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते थे और अक्सर उन्हें वेकेशन की तस्वीरें शेयर करते देखा जाता था. लेकिन पिछले कुछ समय से दोनों को सार्वजनिक तौर पर साथ नहीं देखा गया है.

तलाक की अटकलें और फैंस की चिंता

रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों अब एक साथ नहीं रह रहे हैं. फैंस लगातार सोशल मीडिया पर मौनी से उनकी खैरियत पूछ रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि ये खबरें महज अफवाह साबित हों. फिलहाल हर किसी को मौनी के आधिकारिक बयान का इंतजार है.

First published on: May 13, 2026 07:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.