Saturday, 13 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘370 रुपये की बिरयानी…’ पर फूटा प्रणीत मोरे की खास दोस्त मालती चाहर का गुस्सा? बोलीं- ‘इसलिए लड़कियां…’

---विज्ञापन---

Praneet More Friend Malti Chahar Slams On Rs 370 Biryani Comment: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' के फ्लाइनलिस्ट और फेमस कॉमेडियन प्रणित मोरे इन दिनों अपने शो की एक वीडियो क्लिप को लेकर सुर्खियों में हैं. इस क्लिप की वजह से सोशल मीडिया पर एक नया विवाद शुरू हो गया. वीडियो के '370 रुपये की बिरयानी' वाले कमेंट ने इंटरनेट पर महिलाओं को लेकर लोगों की सोच पर एक बार फिर से सवाल खड़ा कर दिया है. अब इस मामले पर प्रणित मोरे की खास दोस्त और बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट मालती चाहर का रिएक्शन सामने आया है. इसके साथ उन्होंने इस मामले को शादी से जोड़ा है. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने क्या कुछ कहा है.

मालती चाहर का तीखा रिएक्शन

बिग बॉस 19 के घर में रहते हुए प्रणित मोरे और मालती चाहर एक-दूसरे के दोस्त बने थे. प्रणित मोरे के शो में लड़की को लेकर की गई 370 रुपये की बिरयानी वाले कमेंट पर मालती चाहर का काफी तीखा रिएक्शन सामने आया है.

---Advertisement---

बिरयानी की थाली की किमत

इस कमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए मालती ने X पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें मालती ने तंज करते हुए कहा, 'लड़की की सहमति जाहिर तौर पर बिरयानी की थाली से ज्यादा किमती नहीं है.' इसके अलावा, मालती ने महिलाओं का पक्ष रखा और बताया कि इसलिए लड़कियां अपनी आजादी को इतना महत्व देती हैं.

इसलिए कई लड़कियां...

मालती ने अपने X पोस्ट में लिखा, '370 रुपये की बिरयानी और पेड्डी… ये आपको एहसास दिलाती है कि क्यों कई लड़कियां शादी करने से हिचकिचाती हैं, क्यों हम अपनी आजादी को इतना महत्व देते हैं और क्यों हम बिल को आपस में बांटना पसंद करते हैं. कुछ लड़कियां तो मर्दों को पूरी तरह से आर्थिक सहारा भी देती हैं.'

---Advertisement---

मानसिकता का सामना...

मालती ने आगे लिखा, इसके बाद हमें समान की तरफ ट्रीट करना जारी है. एक महिला की सहमति की कीमत बिरयानी की एक थाली से ज्यादा नहीं है. समानता, गरिमा और सम्मान के लिए पीढ़ियों तक संघर्ष करने के बाद भी, आज हम उसी मानसिकता का सामना कर रहे हैं; यह बहुत ही निराशाजनक है.

महज एक मजाक नहीं...

मालती ने आगे लिखा, 'मेरा सभी मांओं और बनने वाली मांओं से निवेदन है कि प्लीज आप अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करना और उनकी सहमति के महत्व को समझना सिखाएं. इसके साथ ही ऑडियंस से ये कहना चाहूंगी कि वो ऐसी किसी बात को महज एक मजाक या महज एक फिल्म ना समझें.'

---Advertisement---
First published on: Jun 10, 2026 05:02 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola