---विज्ञापन---
Lock Upp 2: ‘कभी कभी गलती हो जाती है…’ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर राम कपूर ने दिया ऐसा बयान, तो भड़कीं आकांक्षा चमोला ने लगाई क्लास!
'लॉक अप 2' का प्रीमियर शनिवार, 27 जून को हुआ था. शो में 15 कंटेस्टेंट हिस्सा ले रहे हैं और यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है. इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. पहले ही एपिसोड में राम कपूर, आकांक्षा चमोला, शिवांगी जोशी और सुनीता आहूजा ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए, जिसके बाद से शो लगातार चर्चा में बना हुआ है.
चीटिंग को राम कपूर ने किया डिफेंड
वहीं, 'लॉक अप 2' के तीसरे एपिसोड में श्रेया कालरा ने राम कपूर से पूछा कि अगर किसी व्यक्ति को रिश्ते में धोखा मिले, तो क्या उसे दूसरा ऑप्शन तलाशना चाहिए और अपने पार्टनर के साथ रिश्ता खत्म कर देना चाहिए. इस सवाल पर राम कपूर ने अपनी राय रखते हुए कहा कि भरोसा टूटने के बाद रिश्ते को दोबारा संभालना मुश्किल होता है. उन्होंने बेवफाई को लेकर भी अपना पक्ष रखा, जिस पर आकांक्षा चमोला भड़क गईं.
राम कपूर ने चीटिंग पर कही ये बात
शादी में चीटिंग पर राम कपूर ने कहा, "अपनी शादी को बनाए रखने के लिए हर दिन मेहनत करनी पड़ती है. अगर बुरे दौर में किसी से कोई गलती हो जाए और आप अपने परिवार और बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं, तो समय के साथ कई चीजें ठीक हो सकती हैं. हर गलती रिश्ता खत्म करने की वजह नहीं बनती.कभी-कभी गलती हो जाती है."
राम कपूर पर भड़कीं आकांक्षा
राम कपूर की यह बात सुनते ही आकांक्षा चमोला ने गुस्से में आ गईं और उन्होंने कहा, "सर, ये गलती से नहीं होता. किसी के साथ इंटीमेट होना एक पूरी प्रोसेस है. आपको किसी के कपड़े उतारने होते हैं, अपने कपड़े उतारने होते हैं, उसके बाद ही ऐसा होता है. आप इसे गलती नहीं कह सकते. ऐसा नहीं है कि आपने गलती से चाकू चला दिया और किसी की जान चली गई."
गौरव संग तलाक को लेकर चर्चा में बनी हैं आकांक्षा
बता दें कि आकांक्षा चमोला 'लॉक अप 2' में आने के बाद से सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने शो के पहले एपिसोड में खुलासा किया था कि वह और उनके पति गौरव खन्ना तलाक लेने जा रहे हैं. उन्होंने यह भी बताया कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे थे. उनके इस खुलासे के बाद गौरव खन्ना के फैंस काफी हैरान हैं.
क्या है गौरव से अलग होने की वजह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ लोगों का मानना है कि गौरव खन्ना पिता बनना चाहते हैं, जबकि आकांक्षा चमोला मां नहीं बनना चाहतीं. इसे दोनों के अलगाव की एक संभावित वजह बताया जा रहा है. वहीं, 'लॉक अप 2' में भी आकांक्षा ने साफ कहा कि वह कभी मां नहीं बनना चाहती हैं.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.