Friday, 31 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो गौरव जी और मैं चुड़ैल..’ गौरव और आकांक्षा के मामले में कूदी श्रेया कालरा, तो एक्ट्रेस ने जमकर लगाई क्लास

---विज्ञापन---

नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो 'लॉक अप 2' अब अपने फिनाले वीक की ओर बढ़ रहा है. जहां कुछ कंटेस्टेंट पहले ही फिनाले वीक में पहुंच चुके हैं, वहीं कुछ कंटेस्टेंट अभी भी खतरे में हैं. इनमें पामेला, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और आकांक्षा चौधरी शामिल हैं. हालांकि, फिनाले वीक नजदीक आने के बावजूद शो में लड़ाइयां थमने का नाम नहीं ले रही हैं. हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला और श्रेया कालरा के बीच जबरदस्त बहस देखने को मिली. इस दौरान गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला के रिश्ते को लेकर श्रेया कालरा ने अपनी राय रखी, जिस पर आकांक्षा बुरी तरह भड़क गईं.

श्रेया ने आकांक्षा और गौरव के रिश्ते पर दिया था बयान

दरअसल, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा आकांक्षा चमोला और गौरव खन्ना के कथित तलाक को लेकर बातचीत कर रही थीं। इस दौरान श्रेया ने गौरव के बारे में कहा, "गौरव खन्ना ब्लेस्ड मैन है कि उसका इस चुड़ैल से पीछा छूट गया. वो शो जीते थे बेचारे, उसमें भी लांछन लगा दिया. ऐसी पत्नी भगवान किसी को भी न दें."

---Advertisement---

आकांक्षा ने लगाई श्रेया की क्लास

इसके बाद शिल्पा शिंदे और योगेश रावत ने श्रेया की कही बातें आकांक्षा को बता दीं. यह सुनते ही आकांक्षा बुरी तरह भड़क गईं और उन्होंने श्रेया की जमकर क्लास लगा दी. आकांक्षा ने कहा, "श्रेया, तू दोनों तरफ से खेल रही है. कभी कहती है कि कर दूंगी, कभी कहती है कि मैं करना ही नहीं चाहती थी. तूने मुझे माफी का नोट भेजा था और शिल्पा शिंदे एक हफ्ते बाद आई हैं, लेकिन तू पीछे से मेरे बारे में बातें कर रही है. गौरव जी, तो गौरव जी... तू गौरव को कितना जानती है? क्या तू उसे बाहर से जानती है? क्या तू उसकी दोस्त है? हां या ना?" इस पर श्रेया ने जवाब दिया, "नहीं."

श्रेया ने आकांक्षा को कहा चुड़ैल तो भड़कीं एक्ट्रेस

इसके बाद आकांक्षा ने कहा, "तो फिर वो तेरे लिए गौरव जी हैं और मैं चुड़ैल हूं? ये तेरे ही स्टेटमेंट्स हैं, जो मुझे पता चले हैं. तू बाहर उस इंसान को जानती भी नहीं, हमारे रिश्ते के बारे में भी नहीं जानती, फिर उसकी वकील बनकर क्यों बोल रही है? अच्छा हुआ इनका तलाक हो रहा है, वो ऐसी लड़की डिजर्व नहीं करता... तू कौन होती है बोलने वाली?" इस बीच श्रेया ने फिर शिल्पा शिंदे पर आरोप लगाते हुए कहा, "चमोला, सबकी बातें सुनना बंद करो."

---Advertisement---

गौरव और आकांक्षा का होने वाला है तलाक

बता दें कि जब आकांक्षा चमोला 'लॉक अप 2' में पहुंची थीं, तब उन्होंने पहले ही एपिसोड में खुलासा किया था कि वह और गौरव खन्ना तलाक लेने पर विचार कर रहे हैं. उन्होंने बताया था कि दोनों पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया था.

गौरव ने डायवोर्स पर खोला था राज

हालांकि, बाद में जब गौरव खन्ना शो में आकांक्षा से मिलने पहुंचे, तब उन्होंने स्पष्ट किया कि तलाक को लेकर दोनों के बीच सिर्फ बातचीत हुई थी. उन्होंने किसी भी तरह की तलाक की याचिका दायर नहीं की थी और दोनों अब भी कानूनी रूप से पति-पत्नी हैं.

---Advertisement---
First published on: Jul 31, 2026 10:45 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola