Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘हर कोई मुझे छू रहा था…’, फेमस एक्ट्रेस के साथ हुआ था डरावना हादसा, हीरे की अंगूठी भी हो गई चोरी

---विज्ञापन---

टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद हैरान और डरा देने वाला पुराना किस्सा सामने आया है. एक समय टीवी के सबसे पॉपुलर शो से घर-घर में मशहूर हुईं एक दिग्गज अभिनेत्री ने अपने साथ हुई एक भयानक घटना का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि कैसे एक इवेंट के दौरान बेकाबू भीड़ ने उनके साथ बदसलूकी की, उन्हें सिगरेट से जलाया और उनकी हीरे की अंगूठी तक चोरी कर ली. भीड़ का यह भयानक रूप देखकर एक्ट्रेस पूरी तरह से सहम गई थीं.

अपरा मेहता ने सुनाया डरावना किस्सा

मशहूर टीवी और थिएटर एक्ट्रेस अपरा मेहता (Apara Mehta) ने अपने साथ हुए एक बेहद भयानक वाकये को याद किया है. उन्होंने बताया कि जब उनका शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सुपरहिट चल रहा था, तब कोलकाता (Kolkata) के एक इवेंट में उनके साथ फैंस की बेकाबू भीड़ ने बहुत बदसलूकी की थी.

---Advertisement---

सिगरेट से जलाया और अंगूठी छीनी

अपरा मेहता ने बताया कि जब वे स्टेज पर पहुंचीं तो लगभग 8 हजार लोगों की भीड़ उन पर टूट पड़ी. लोग उन्हें खींचने और धक्का देने लगे. हाथ मिलाने के दौरान किसी ने उनकी उंगली से असली हीरे की अंगूठी खींच ली और भीड़ में से किसी ने उन्हें जलती हुई सिगरेट तक लगा दी.

बेकाबू भीड़ ने किया परेशान

एक्ट्रेस ने आगे बताया कि स्थिति इतनी खतरनाक हो गई थी कि पूरा पोडियम हिलने लगा था. सिक्योरिटी गार्ड्स ने जब उन्हें बचाने के लिए घेरा बनाया, तब भी लोग उन्हें हर तरफ से छूने की कोशिश कर रहे थे. उस भयानक माहौल में वे पूरी तरह लाचार महसूस कर रही थीं.

---Advertisement---

सविता विरानी के रोल से पहचान

अपरा मेहता को ब्लॉकबस्टर टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में मिहिर की मां और तुलसी की सास 'सविता विरानी' के किरदार से देश भर में जबर्दस्त पहचान मिली थी. आठ सालों तक चले इस शो ने उन्हें टीवी इंडस्ट्री का बड़ा स्टार बना दिया था.

चार दशकों का शानदार करियर

अपने चार दशक से लंबे करियर में अपरा मेहता ने 'एक महल हो सपनों का', 'जमाई राजा' और 'अनुपमा' जैसे कई सुपरहिट सीरियल्स में काम किया है. इसके अलावा उन्होंने 'देवदास' और 'चोरी चोरी चुपके चुपके' जैसी कई बड़ी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा है.

---Advertisement---
First published on: Jul 25, 2026 09:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola