---विज्ञापन---
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist : तुलसी की तरह परी ने तानी बंदूक, शो में होने वाली है इस शख्स की मौत?
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Maha Twist: टीवी के सबसे चर्चित शोज में शामिल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) एक बार फिर बड़े ट्विस्ट की वजह से सुर्खियों में आ गया है. शो के दूसरे सीजन में अब ऐसा धमाकेदार मोड़ आने वाला है, जिसने फैंस को पुराने दिनों की याद दिला दी है. आने वाले एपिसोड में परी का गुस्सा सातवें आसमान पर दिखाई देगा और वो रणविजय पर बंदूक तानती नजर आएगी. इस सीन की चर्चा सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरह से हो रही है.
परी का गुस्सा क्यों पहुंचा सातवें आसमान पर?
शो से जुड़े अपडेट्स की मानें तो परी अब रणविजय की सच्चाई जान चुकी है. लंबे समय से चल रहे धोखे और रिश्तों में आई दरार के बाद वो बड़ा फैसला लेने वाली है. यही वजह है, कि कहानी अब इमोशनल ड्रामे से निकलकर एक बड़े मर्डर ट्रैक की ओर बढ़ती दिखाई दे रही है. मेकर्स इस ट्विस्ट को बेहद हाई-वोल्टेज अंदाज में पेश करने की तैयारी में हैं.
पुराने ट्रैक की याद दिलाएगा शो
दिलचस्प बात ये है, कि ये सीन शो के पुराने और आइकॉनिक ट्रैक की याद दिला रहा है. पहले सीजन में तुलसी ने अपने बेटे अंश पर बंदूक तानी थी, और वो टीवी इतिहास के सबसे शॉकिंग पलों में गिना जाता है. उस एपिसोड ने दर्शकों को पूरी तरह हिला दिया था. अब ठीक उसी तरह की कहानी दोबारा दिखाई जा रही है, लेकिन इस बार तुलसी की बेटी परी अपने एक्स पति रणविजय के खिलाफ खड़ी नजर आएगी.
रणविजय की कहानी अब होगी खत्म?
फैंस के बीच सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या रणविजय की कहानी अब खत्म होने वाली है? क्या परी सच में गोली चलाएगी या फिर आखिरी वक्त पर कोई नया ट्विस्ट आएगा? मेकर्स ने फिलहाल इस सस्पेंस को बरकरार रखा है, लेकिन इतना तय माना जा रहा है, कि आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा.
लेटेस्ट ट्रैक ने उड़ाए होश
बता दें, लेटेस्ट ट्रैक में चल रहा है, परी रणविजय से अलग होने के बाद अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गई है, और अपने पहले पति के साथ दोबारा शादी करके उसके साथ रहने लगी है, लेकिन उसका एक्स हसबैंड रणविजय उसका पीछा छोड़ने के लिए राजी नहीं है. वो बार-बार परी को परेशान करता रहता है. जिससे परेशान होकर अब परी बड़ा कदम उठाने को तैयार है.
एकता ने खेला नया दांव
बहरहाल, एकता कपूर के शोज हमेशा अपने चौंकाने वाले ट्विस्ट और इमोशनल ट्रैक्स के लिए जाने जाते हैं. यही कारण है, कि दर्शकों को अब फिर से उसी पुराने 'क्योंकि...' वाले ड्रामे की फीलिंग आने लगी है. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस ट्रैक को लेकर अलग-अलग अंदाज में रिएक्शन दे रहे हैं. अब देखना दिलचस्प होगा, कि परी का ये कदम सिर्फ गुस्से तक सीमित रहता है, या फिर शो में सच में किसी बड़े किरदार की मौत होने वाली है.