Wednesday, 22 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

लोग फैसले का सम्मान करें… करणवीर बोहरा ने टीजे सिद्धू संग तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

Karanvir Bohra On Divorce Rumours: एंटरटेनमेंट की दुनिया में दो लोग जब साथ होते हैं, तो वो लोगों के लिए एक इंस्पिरेशन बन जाते हैं, उनका प्यार, उनका एक-दूसरे को सपोर्ट करना उनके फैंस के दिल को भा जाता है, लेकिन जब वही कपल सालों तक एक-दूसरे के साथ रहने के बाद अलग होना चाहे तो उनके फैंस का दिल टूट जाता है.

फैंस का टूटा दिल

ऐसा ही इन दिनों कुछ टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा की लाइफ में हो रहा है. पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि करणवीर और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इन अफवाहों की शुरुआत तब हुई, जब फैंस ने नोटिस किया कि दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है. इसके बाद से उनके तलाक की खबरों ने तेजी पकड़ ली.

---Advertisement---

क्या बोले एक्टर?

अब इन चर्चाओं के बीच करणवीर बोहरा ने पहली बार अपना रिएक्शन दिया है. हालांकि, उन्होंने तलाक की अफवाहों पर सीधे तौर पर कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन इतना जरूर कहा कि वह अपनी निजी जिंदगी को निजी ही रखना चाहते हैं. एक इंटरव्यू में करणवीर ने कहा, 'मैं अभी इस बारे में बात नहीं करना चाहूंगा. जब मैं किसी विषय पर बात नहीं करना चाहता, तो साफ कह देता हूं. मुझे उम्मीद है कि लोग इसका सम्मान करेंगे.'

पर्सनल लाइफ पर दिया ये जवाब

करणवीर का यह बयान साफ करता है कि वह फिलहाल अपनी पर्सनल लाइफ पर सार्वजनिक तौर पर कोई चर्चा नहीं करना चाहते. उन्होंने लोगों से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील भी की. एक्टर ने यह भी बताया कि सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग या अफवाहों का वह खुद पर असर नहीं होने देते. उनके मुताबिक, उन्होंने खुद को मानसिक रूप से इस तरह तैयार किया है कि किसी भी तरह की नकारात्मक बात उन्हें ज्यादा परेशान नहीं करती. चाहे लोग कुछ भी कहें, वह उसे दिल पर नहीं लेते और अपने काम पर ध्यान देना पसंद करते हैं.

---Advertisement---

20 साल से साथ रह रहा कपल

करणवीर बोहरा और टीजे सिद्धू की शादी को करीब 20 साल हो चुके हैं. दोनों तीन बेटियों के माता-पिता हैं. उनकी जुड़वां बेटियों का जन्म 2016 में हुआ था, जबकि तीसरी बेटी का जन्म 2020 में हुआ. पिछले कुछ सालों से टीजे अपनी बेटियों की पढ़ाई के लिए कनाडा में रह रही हैं. वहीं, करणवीर अपने एक्टिंग प्रोजेक्ट्स की वजह से मुंबई और कनाडा के बीच लगातार सफर करते रहते हैं.

तीन बच्चों के पेरेट्स हैं दोनों

हाल ही में करणवीर के पिता महेंद्र बोहरा के निधन के दौरान भी टीजे के मुंबई में मौजूद न होने पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर सवाल और बढ़ गए. हालांकि, कपल ने अब तक इन अफवाहों की पुष्टि नहीं की है.

---Advertisement---

वर्क फ्रंट पर करणवीर बोहरा

वर्क फ्रंट की बात करें तो करणवीर बोहरा टीवी के जाने-माने चेहरों में शामिल हैं. उन्होंने 'कसौटी जिंदगी की', 'शरारत', 'कुबूल है' जैसे कई हिट शोज में काम किया है. इसके अलावा वह 'बिग बॉस', 'खतरों के खिलाड़ी', 'नच बलिए' और 'झलक दिखला जा' जैसे रियलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुके हैं. फिलहाल, फैंस को उम्मीद है कि करणवीर और टीजे जल्द ही इन अफवाहों पर पूरी तस्वीर साफ करेंगे.

First published on: Jul 22, 2026 06:46 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola