Saturday, 25 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

इंडस्ट्री के स्टार कपल का अंडरवॉटर रोमांस, पानी के नीचे इस एक्टर ने अपनी गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज

---विज्ञापन---

Actor Underwater Proposal: टीवी इंडस्ट्री के सबसे पसंदीदा कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक बार फिर अपनी शानदार केमिस्ट्री की वजह से चर्चा में हैं. दोनों इन दिनों मॉरिशस वेकेशन की खूबसूरत यादें फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं. इसी बीच करण कुंद्रा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक ट्रैवल व्लॉग शेयर किया है, जिसमें उन्होंने पानी के नीचे तेजस्वी प्रकाश को बेहद रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैंस का दिल जीत लिया है.

पानी के नीचे प्रपोज

दरअसल, करण और तेजस्वी छुट्टियां मनाने मॉरिशस पहुंचे थे. वेकेशन के दौरान दोनों ने स्कूबा डाइविंग का भी लुत्फ उठाया. व्लॉग में समुद्र की खूबसूरत दुनिया के साथ कपल के कई यादगार पल देखने को मिलते हैं. लेकिन सबसे खास पल तब आया, जब करण ने पानी के अंदर घुटनों के बल बैठकर तेजस्वी को प्रपोज किया.

---Advertisement---

इशारों-इशारों में कही दिल की बात

हालांकि, दोनों पानी के अंदर होने की वजह से कुछ बोल नहीं पाए, लेकिन करण ने इशारों-इशारों में अपने दिल की बात कह दी. पहले दोनों ने हाथों से दिल का निशान बनाया और फिर करण ने घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को 'आई लव यू' का इशारा किया. तेजस्वी के चेहरे की मुस्कान और दोनों की बॉन्डिंग ने इस पल को और भी खास बना दिया.

फैंस बरसा रहे जमकर प्यार

करण के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'आप दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं.' वहीं दूसरे ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'प्रपोजल तो दो बार हो चुका, अब शादी भी कर लो.' कई फैंस ने दोनों से जल्द शादी करने की अपील की. वहीं कुछ लोगों ने करण के व्लॉग की तारीफ करते हुए कहा कि वह ऐसे वीडियो और ज्यादा शेयर करें.

---Advertisement---

करण पहले भी कर चुके प्रपोज

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब करण ने तेजस्वी को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया हो. हाल ही में दोनों नेटफ्लिक्स के शो 'देसी ब्लिंग' में भी नजर आए थे. शो के आखिरी एपिसोड में करण ने शाही अंदाज में तेजस्वी को प्रपोज किया था. दिलचस्प बात यह रही कि इस प्रपोजल से पहले दोनों के बीच शो में जोरदार बहस भी हुई थी. उस वक्त तेजस्वी इतनी नाराज हो गई थीं कि उन्होंने दुबई छोड़कर भारत लौटने की तैयारी तक कर ली थी. हालांकि, बाद में करण के खास अंदाज ने सारी नाराजगी दूर कर दी.

वीडियो ने जीता फैंस का दिल

अब मॉरिशस से सामने आया यह अंडरवॉटर प्रपोजल वीडियो भी फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. हर कोई यही कह रहा है कि करण और तेजस्वी की जोड़ी हमेशा ऐसे ही खुश रहे और अब दोनों जल्द शादी की खुशखबरी भी दें.

---Advertisement---
First published on: Jul 24, 2026 06:28 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola