Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लोगों ने तो मुझे तलाकशुदा ही बना दिया…’ पति से अलग रहने की खबरों पर कनिका माहेश्वरी ने तोड़ी चुप्पी

---विज्ञापन---

टीवी इंडस्ट्री से अक्सर कलाकारों के रिश्तों के टूटने और पैचअप की खबरें सामने आती रहती हैं. कई बार बिना सच्चाई जाने कुछ कलाकारों को लेकर ऐसी अफवाहें उड़ा दी जाती हैं, जिससे खुद उनके फैंस भी हैरान रह जाते हैं. ऐसी ही एक कड़क खबर 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिका माहेश्वरी को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से वायरल हो रही थी, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उनका तलाक हो चुका है और वह एक सिंगल मदर के तौर पर अपने बेटे की परवरिश कर रही हैं. अब इन सभी अफवाहों और झूठी खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने सामने आकर अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपनी शादीशुदा जिंदगी का ऐसा सच बताया है जिसने हर किसी को चौंका दिया है.

मेरा कोई तलाक नहीं हुआ है

कनिका माहेश्वरी ने हॉटरफ्लाई को दिए एक इंटरव्यू में अपनी पर्सनल लाइफ पर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स में उनके तलाक को लेकर जो भी बातें कही जा रही हैं, वे पूरी तरह से झूठी हैं. कनिका ने कहा कि पता नहीं किसने हमारे तलाक की गलत खबरें उड़ा दीं, लोगों ने तो बिना सच जाने मुझे तलाकशुदा ही बना दिया है.

---Advertisement---

लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज का सच

पति से अलग रहने की वजह बताते हुए कनिका ने कहा कि उनके बीच कोई तनाव या झगड़ा नहीं है. दरअसल, वह एक लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज में हैं, जहां उनके पति अंकुर घई अपने बिजनेस के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं और वह अपने काम की वजह से मुंबई में रहती हैं. उनका मानना है कि रिलेशनशिप चलाने का कोई तय नियम नहीं होता, अगर पार्टनर सपोर्टिव हो तो चीजें आराम से मैनेज हो जाती हैं.

साल 2024 में किया था फाइल

एक्ट्रेस ने यह जरूर स्वीकार किया कि साल 2024 में उनकी शादीशुदा जिंदगी में कुछ दिक्कतें आई थीं, जिसके चलते उन्होंने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी (फाइल) भी दी थी. लेकिन यह बात मीडिया में कैसे लीक हो गई, इस पर उन्होंने हैरानी जताई. कनिका ने कहा कि कोर्ट से मिले 6 महीने के वक्त में उन्होंने आपस में बैठकर सारी गलतफहमियों को दूर कर लिया.

---Advertisement---

मिलकर सुलझा रहे हैं चीजें

कनिका ने बताया कि कोर्ट के समय का सही इस्तेमाल करते हुए उन्होंने आपसी सहमति से चीजें सुलझाईं और अपने रिश्ते को एक और मौका दिया. उन्होंने कहा कि हम अभी भी अपनी चीजों को और बेहतर करने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों के बीच अब सब ठीक है और वे अपनी शादी को पूरी मजबूती से निभा रहे हैं.

साल 2012 में हुई थी शादी

कनिका माहेश्वरी ने जनवरी 2012 में बिजनेसमैन अंकुर घई के साथ सात फेरे लिए थे. शादी के तीन साल बाद यानी साल 2015 में उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ. कनिका अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेटे के साथ खूबसूरत तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस बेहद पसंद करते हैं.

---Advertisement---
First published on: Jun 19, 2026 08:13 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola