Monday, 13 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘तुम पब्लिसिटी के लिए बीमारी…’ शिल्पा शिंदे पर फूटा हिना खान का गुस्सा, सालों बाद खोला ये राज

---विज्ञापन---

Hina Khan Slam Shilpa Shinde: टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान एक बार फिर से सुर्खियों में है. इस बार हिना खान अपने गुस्से की वजह से खबरों में आई हैं. दरअसल, हाल ही में हिना खान ने शिल्पा शिंदे को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं. 'बिग बॉस 11' से एक-दूसरे की दुश्मन बनी हिना और शिल्पा के बीच की लड़ाई जगजाहिर है. हाल ही में हिना खान ने शिल्पा शिंदे पर खुलकर अपना गुस्सा निकाला है. हिना खान ने ये भी कहा कि शिल्पा ने उनके कैंसर की बीमारी का मजाक उड़ाया है.

प्रोड्यूसर पर झूठा आरोप

अपने नए व्लॉग में हिना खान और रॉकी जायसवाल ने अभिनव शुक्ला और रुबीना दिलैक के साथ शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर खुलकर बात की. बता दें कि, पिछले महीने जून में शिल्पा शिंदे ने माना कि उन्होंने 'भाभीजी घर पर है' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर यौन उत्पीड़न का झूठा आरोप लगाया था.

---Advertisement---

अगर वो आत्महत्या कर...

जून में, अभिनेत्री शिल्पा शिंदे के झूठे आरोपों पर बात करते हुए हिना खान ने कहा, 'अगर उस आदमी ने आत्महत्या कर ली होती तो क्या होता? यौन उत्पीड़न कोई मामूली आरोप नहीं है. अब कोई भी असली पीड़ितों पर भरोसा नहीं करेगा. अगर प्रोड्यूसर के साथ आपकी कोई लड़ाई थी भी, तो मुझे समझ नहीं आया कि उसने उसे उसी शो में दोबारा काम कैसे दे दिया.'

हमें प्रधानमंत्री मोदी से...

हिना खान ने आगे कहा, 'भले ही वे फिर से साथ काम करें, इससे शिल्पा शिंदे के किए को कोई जस्टिफिकेशन नहीं मिलता. 8-10 साल बाद इस बात को पब्लिकली किसी प्लेटफॉर्म पर कहना मुझे समझ में नहीं आया. जहां तक मुझे समझ आता है, शिल्पा शिंदे को लगा था कि लोग उनकी इसके लिए सराहना करेंगे. लेकिन इसका उल्टा असर हुआ. इसीलिए मैंने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि हमें प्रधानमंत्री मोदी से सभी अपराधियों को जेल से रिहा करने की अपील करनी चाहिए.'

---Advertisement---

अपनी बीमारी का इस्तेमाल...

शिल्पा शिंदे के साथ सोशल मीडिया पर चल रही बहस पर बात करते हुए हिना ने कहा, 'वह कहती है कि मैंने पब्लिसिटी के लिए उसके कबूलनामे पर कमेंट किया. मैंने 10 साल तक उसके बारे में एक शब्द भी नहीं कहा. शिल्पा ने मेरी बीमारी के बारे में बात की. उसने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उसने कहा, 'तुम पब्लिसिटी पाने के लिए अपनी बीमारी का इस्तेमाल कर रही हो.'  

First published on: Jul 13, 2026 05:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola