Friday, 24 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

डायरेक्टर संग इंटीमेट होने पर किया मजबूर? एक्ट्रेस का एक्स पति पर बड़ा आरोप, बोलीं- दूसरों संग सोने…

---विज्ञापन---

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. सालों बाद एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादीशुदा जिंदगी के दर्दनाक अनुभव शेयर किए और बताया कि उन्हें ऐसे हालात का सामना करना पड़ा, जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी.

एक्ट्रेस का खरावना खुलासा

सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान ईवा ग्रोवर ने दावा किया कि उनके एक्स पति उन पर दूसरे लोगों के साथ इंटीमेट होने का दबाव डालते थे. जब उनसे पूछा गया कि क्या हैदर ने काम दिलाने के लिए उन्हें डायरेक्टर और प्रोड्यूसर्स के साथ सोने के लिए मजबूर किया था, तो ईवा ने कहा कि उनके पास हमेशा काम की कमी नहीं थी.

---Advertisement---

मिलने वाले ऑफर्स पर तोड़ी चुप्पी

उन्होंने बताया, 'एक समय ऐसा आया था जब मैंने खुद काम करना छोड़ दिया था. उस दौरान मैंने अपने सारे फिक्स्ड डिपॉजिट तोड़ दिए, परिवार के लिए गाड़ियां तक बेच दीं. मैंने हर तरह से रिश्ते को बचाने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद मेरी जिंदगी में ऐसे प्रस्ताव आने लगे.'

एक्स पति पर कही ये बात

ईवा ने आगे कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों को इस तरह के प्रस्ताव मिलना कोई नई बात नहीं है, लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा झटका तब लगा जब उनके अपने पति ने ही इस तरह की बातें कहीं. उनके मुताबिक, हैदर कहते थे, 'क्या फर्क पड़ता है? करना पड़ेगा. घर चलाना है, बिजली का बिल भरना है, बच्चे के लिए पैसे चाहिए.'

---Advertisement---

कैस अहसास हुआ अपने टूटते रिश्ते का?

एक्ट्रेस ने बताया कि यही वह पल था, जब उन्हें एहसास हो गया कि यह रिश्ता आगे नहीं चल सकता. उन्होंने कहा कि इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और अलग होने का फैसला कर लिया.

इस बीमारी से जूझ रहे हैदर अली खान

ईवा ग्रोवर ने इंटरव्यू में यह भी खुलासा किया कि हैदर अली खान स्किजोफ्रेनिया जैसी मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं. हालांकि, शादी के समय उन्हें इस बीमारी की जानकारी नहीं थी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ समय बाद हैदर का व्यवहार बदल गया और वे उनके साथ मारपीट भी करने लगे.

---Advertisement---

एक्स पति की आर्थिक स्थिति नहीं ठीक

बातचीत के दौरान ईवा ने यह भी बताया कि आज उनके एक्स पति की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. उनके मुताबिक, हैदर के पास रहने के लिए अपना घर भी नहीं है और वे खाने-पीने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं.

First published on: Jul 24, 2026 02:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola