Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Divyanka Tripathi और Vivek Dahiya के घर आई दोहरी खुशी, जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने कपल, बोले-‘मेरे करण अर्जुन…’

---विज्ञापन---

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी और एक्टर विवेक दहिया टीवी के मोस्ट लव्ड कपल में से एक हैं. दिव्यांका शादी के 10 साल बाद मां बन गई हैं. एक्ट्रेस के घर पर दोहरी खुशी आई है. दिव्यांका और विवेक जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं और विवेक ने खुद इसकी खुशी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

दिव्यांका और विवेक के घर आई दोगुनी खुशी

उन्होंने पोस्ट कर बताया कि वह दो जुड़वा लड़कों के पेरेंट्स बन गए हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें दो बच्चे बैठे हुए हैं. जिस पर लिखा है, "हमने खुशी मांगी, भगवान ने कहा, "दोगुनी खुशी दो. हमें जुड़वां बेटों का आशीर्वाद मिला.  

---Advertisement---

दो बेटों के पेरेंट्स बने दिव्यांका और विवेक

उन्होंने ये पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, " आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ… “द बॉयज़” आ गए हैं और ज़िंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है. मेरे करण अर्जुन आ गए! दिव और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है.''

फैंस ने दी दिव्यांका और विवेक को बधाई

दिव्यांका और विवेक की इस खुशी पर फैंस और सेलेब्स ने भी बधाई दी है. एक यूजर ने लिखा, "आशा है डी और बच्चे दोनों स्वस्थ होंगे. लड़कों के साथ आपसे मिलने का बेसब्री से इंतजार है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "हे भगवान, मेरा दिल खुशी से भर गया है! भगवान आप दोनों को आशीर्वाद दें. आप दोनों को बहुत-बहुत बधाई. उम्मीद है बच्चे और मां दोनों स्वस्थ होंगे, ढेर सारा प्यार, आशीर्वाद और प्रार्थनाएं.

---Advertisement---

मार्च में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमें

बता दें कि मार्च में दिव्यांका और विवेक ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर अनाउंसमेंट की थी. एक्ट्रेस ने अपनी मैटरनिटी फोटोशूट की कई तस्वीरें शेयर की थीं. जिसके बाद फैंस ने भी उन्हें बधाई दी थी. वहीं, इस अनाउंसमेंट के बाद से दिव्यांका अक्सर ही बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए फोटोज शेयर करती रहती थीं.

दिव्यांका ने 2016 में विवेक से की थी शादी

दिव्यांका और विवेक ने साल 2016 में शादी की थी. दोनों की मुलाकात टीवी शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी और उसी के दौरान उनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. कपल की शादी को अब दस साल हो चुके हैं.

---Advertisement---
First published on: May 26, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola