---विज्ञापन---
‘मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ …’ लिवर कैंसर से बुरी तरह टूटी दीपिका कक्कड़, बोलीं- ‘मैं बहुत कमजोर…’
Dipika Kakar Liver Cancer Update: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पिछले एक साल से अपने लीवर कैंसर के इलाज का करवा रही हैं. दीपिका पिछले एक महीने से अपना इम्यूनोथेरेपी सेशन करवा रही हैं, ताकि वो बार-बार हो रहे अपने सिस्ट को कंट्रोल कर सके. अब तक एक्ट्रेस के 2 इम्यूनोथेरेपी सेशन हो गए हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने अपने यूट्यूब व्लॉग में हेल्थ की अपडेट शेयर की. जिसमें उन्होंने इम्यूनोथेरेपी सेशन की वजह से हो रहे साइड इफेक्ट्स के बारे में बताया है. चलिए जानते हैं कि आखिर दीपिका ने क्या कुछ कहा.
मेरा शरीर नए...
यूट्यूब व्लॉग में दीपिका कक्कड़ ने दो इम्यूनोथेरेपी सेशन के बाद हो रहे अपने साइड इफेक्ट्स के बारे में बात की. दीपिका ने कहा, 'पिछले कुछ दिनों में बहुत कुछ हुआ है. मेरा इम्यूनोथेरेपी प्रोसेस अच्छे से चल रही है. दूसरा सेशन पूरा हो चुका है. यह पूरा महीना बहुत बिजी रहा. पहले इम्यूनोथेरेपी सेशन के बाद मेरा शरीर नए कीमोथेरेपी सेशन के साथ तालमेल बिठा रहा है.'
मैं बहुत कमजोर...
दीपिका कक्कड़ ने आगे कहा, 'इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी हैं. पहले सेशन के बाद मुझे वायरल बुखार हो गया था और मैं बहुत कमजोर महसूस कर रही थी. दूसरे सेशन के बाद मुझे शरीर पर चकत्ते हो रहे हैं और खुजली हो रही है. मैं इस नई कंडिशन के साथ अपना तालमेल बिठाने की कोशिश कर रही हूं.'
मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ...
दीपिका ने आगे बताया, 'दूसरे सेशन को हुए 3-4 दिन हो गए हैं और मैं साइड इफेक्ट्स से जूझ रही हूं. मैं हिम्मत बनाए हुए हूं और मैंटली भी खुद को बेहतर महसूस कर रही हूं. कई बार रूहान को परेशान देखकर मैं सच में टूट गई थी; जिस दिन मैं दूसरे सेशन के लिए गई थी, उस दिन वह बहुत दुखी था. पिछले महीने जो कुछ हुआ, उससे सब कुछ रुक गया.'
दीपिका का दूसरा इन्फ्यूजन
वहीं, अपने आखिरी व्लॉग में शोएब इब्राहिम ने कहा था, 'दीपिका का दूसरा इन्फ्यूजन है और हम उसके लिए जा रहे हैं. रूहान आज बहुत चिड़चिड़ा है. पिछले एक महीने से वह दीपिका के साथ ज्यादा समय बिता रहा है. अगर दीपिका का इन्फ्यूजन सिर्फ रात में ही होगा, तो मैं उसके पास घर वापस चला जाऊंगा.'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.