Friday, 4 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20 में Salman Khan की होगी करोड़ों की कमाई, दबंग खान की फीस जानकर उड़ जाएंगे होश!

बिग बॉस 20 की जल्द ही शुरुआत होने वाली है. इस बीच सलमान खान शो के लिए कितनी फीस लेने वाले हैं, इसका खुलासा हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान 50 या 100 करोड़ नहीं, बल्कि इससे ज्यादा फीस चार्ज कर रहे हैं.

टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस का सीजन 20 आने वाला है. यह शो एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. हर बार की तरह इस बार भी सलमान खान शो को होस्ट करने वाले हैं. इतना ही नहीं शो में तमाम जाने माने कलाकार और इन्फ्लुएंसर्स हिस्सा लेने वाले हैं. हालांकि शो में कौन-कौन से सेलेब्स शामिल होंगे, उसका खुलासा नहीं हो पाया है.

सलमान खान की फीस

इस बीच सलमान खान की बिग बॉस 20 की फिल्म का खुलासा हो गया है. हर बार जब भी बिग बॉस की शुरुआत होती है, तो लोग इसको लेकर सवाल करते हैं कि सलमान खान नए सीजन के लिए कितनी फीस चार्ज कर रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

---Advertisement---

सलमान खान ने ली बिग बॉस 20 के लिए इतनी फीस

सलमान खान बिग बॉस का शो लंबे अरसे से होस्ट कर रहे हैं. हर साल उनकी फीस में बढ़ोतरी होती है. अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स में उनकी फीस की जानकारी दी गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बिग बॉस 20 के लिए 120 करोड़ रुपये फीस चार्ज कर रहे हैं. जो कि उनके 19वें सीजन में शामिल होने के बाद फिक्स की गई थी.

शुरुआत में कितनी थी सलमान की फीस

बता दें कि सलमान खान शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बॉस होस्ट करने के लिए प्रति एपिसोड 2.5 करोड़ रुपये चार्ज करते थे. हालांकि चौथे सीजन के लिए उन्होंने कुल 20 करोड़ रुपये फीस ली थी. इसके बाद 15वें सीजन में उन्होंने 350 करोड़ रुपये तक की कमाई की थी.

---Advertisement---

शो में नजर आ सकते हैं ये कंटेस्टेंट

शो के कंटेस्टेंट की बात करें तो इस बार इसमें 20 सेलेब्स हिस्सा लेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक अमन गांधी, बादशाह की पत्नी ईशा रिखी, कुशल तंवर, काजी तौकीर, अर्शिफा खान, अंजलि अरोड़ा, आर्यन केल्विन, युक्ति कपूर, गीता बसरा, आम्रपाली दुबे, मैरी कॉम, शोविक चक्रवर्ती, नीति टेलर, पार्थ समथान, करण वाही, माही विज जैसे सेलेब्स के नाम सामने आए हैं. हालांकि मेकर्स ने इसको लेकर अभी तक कंफर्म नहीं किया है.

इस दिन से शुरू होगा शो

शो को लेकर बात करें तो यह 6 सितंबर से शुरू होने वाला है. इस शो को हर रोज रात 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर देख सकेंगे.

---Advertisement---
First published on: Sep 03, 2026 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola