Wednesday, 29 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: सलमान खान ने बिग बॉस से की मोटी कमाई, इस सीजन में वसूली सबसे ज्यादा फीस

---विज्ञापन---

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. वह सालों से फिल्मों में काम कर रहे हैं. साथ ही, लंबे समय से रियलिटी शो 'बिग बॉस' भी होस्ट कर रहे हैं. आज 'बिग बॉस' की पहचान काफी हद तक सलमान खान से जुड़ चुकी है. उन्होंने इस शो को पहली बार साल 2010 में होस्ट किया था और पिछले 16 सालों से इसे होस्ट कर रहे हैं. फैंस हर हफ्ते 'वीकेंड का वार' में सलमान खान का बेसब्री से इंतजार करते हैं.

सलमान खान ने बिग बॉस से की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

हाल ही में 'बिग बॉस 20' को लेकर अपडेट सामने आया था कि मेकर्स जल्द ही शो का नया सीजन शुरू करने वाले हैं. इसके लिए कई कलाकारों को अप्रोच किया गया है. ऐसे में आइए जानते हैं कि पिछले 16 सालों में सलमान खान ने हर सीजन के लिए कितनी फीस चार्ज की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 13' के लिए उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिली थी. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या वह 'बिग बॉस 20' में अपना ही रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे.

---Advertisement---

पहले तीन सीजन के लिए सलमान ने वसूली इतनी फीस

सलमान खान ने साल 2010 में पहली बार 'बिग बॉस' होस्ट किया था. उस समय वह हर एपिसोड के लिए 2.5 करोड़ रुपये फीस लेते थे. वह एक दिन में दो एपिसोड की शूटिंग करते थे और एक दिन की शूटिंग के लिए 5 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते थे. शुरुआती तीन सीजन तक उनकी फीस लगभग इसी स्तर पर रही. इसके बाद बतौर होस्ट उनकी पॉपुलैरिटी बढ़ने लगी और उनकी फीस में भी लगातार इजाफा हुआ.

सलमान ने सीजन 19 के लिए वसूले करोड़ों रुपये

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'बिग बॉस 19' के लिए सलमान खान ने करीब 300 करोड़ रुपये फीस ली. उन्होंने पूरे सीजन के लिए एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था. हालांकि, काम और सुरक्षा संबंधी कारणों की वजह से वह 'वीकेंड का वार' के कुछ एपिसोड होस्ट नहीं कर पाए थे. पिछले साल मुंबई स्थित उनके घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद मेकर्स ने उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा था.

---Advertisement---

सलमान ने सीजन 4 से लेकर सीजन 19 तक वसूली इतनी फीस

अगर सीजन-दर-सीजन सलमान खान की फीस की बात करें, तो 'बिग बॉस 4' के लिए उन्होंने 70 करोड़, 'बिग बॉस 5' के लिए 70 करोड़, 'बिग बॉस 6' के लिए 70 करोड़, 'बिग बॉस 7' के लिए 150 करोड़, 'बिग बॉस 8' के लिए 154 करोड़, 'बिग बॉस 9' के लिए 120 करोड़, 'बिग बॉस 10' के लिए 150 करोड़, 'बिग बॉस 11' के लिए 154 करोड़, 'बिग बॉस 12' के लिए 210 करोड़, 'बिग बॉस 13' के लिए 620 करोड़, 'बिग बॉस 14' के लिए 410 करोड़, 'बिग बॉस 15' के लिए 350 करोड़ से अधिक, 'बिग बॉस 16' के लिए 300 करोड़ से अधिक, 'बिग बॉस 17' के लिए 200 करोड़, 'बिग बॉस 18' के लिए 250 करोड़ और 'बिग बॉस 19' के लिए करीब 300 करोड़ फीस ली थी.

अलग-अलग भाषाओं में आएगा बिग बॉस

बता दें कि JioHotstar ने हाल ही में घोषणा की है कि भारत में 'बिग बॉस' के सभी वर्जन पहली बार एक साथ टेलीकास्ट किए जाएंगे. हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तमिल, मलयालम, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में भी शो आएगा. तमिल वर्जन को इस बार कमल हासन की जगह विजय सेतुपति होस्ट करेंगे. वहीं, तेलुगु वर्जन के लिए नागार्जुन अक्किनेनी, कन्नड़ के लिए किच्चा सुदीप, मराठी के लिए रितेश देशमुख और मलयालम वर्जन के लिए मोहनलाल होस्ट के रूप में वापसी करेंगे. इसके अलावा, बिग बॉस के बंगाली वर्जन को पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरव गांगुली होस्ट करेंगे.

---Advertisement---
First published on: Jul 28, 2026 02:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola