---विज्ञापन---
‘ईमानदारी से कहूं तो…’ मौनी रॉय संग डेटिंग की खबरों पर अर्जुन बिजलानी ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात
Arjun Bijlani Breaks Silence on Dating Rumours With Mouni Roy: टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ अपनी डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है.
Arjun Bijlani Breaks Silence on Dating Rumours With Mouni Roy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने तलाक के बाद डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियो में छाई हुई हैं. दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया तेजी से ये खबर वायरल हो रही है कि टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अब इस मामले पर खुद अर्जुन बिजलानी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि 'नागिन' शो में उनकी को-स्टार मौनी रॉय के साथ उनका दोस्ती का है, जो कि बहुत पवित्र है. इसके साथ ही अर्जुन ने ये भी बताया कि तलाक के बाद मौनी रॉय एक मुश्किल दौर से गुजर रही है. चलिए जानते हैं कि अर्जुन ने और क्या-क्या कहा है.
अफवाहों पर लगी रोक
अर्जुन बिजलानी और मौनी रॉय को लेकर डेटिंग वाली अफवाह तब शुरू हुईं जब लोगों ने दोनों को एक डिनर पार्टी से साथ निकलते देखा. इसके बाद कुछ रिपोर्ट्स में उनके बीच रोमांटिक रिलेशन की बात भी कही गई. हाल ही में अर्जुन ने सभी अफवाहों और खबरों पर रोक लगा दी.
मौनी को बदनाम करने की कोशिश
टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन बिजलानी ने इन अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कुछ समय से कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. अर्जुन ने बताया कि पहले तो उन्होंने अफवाहों को नजरअंदाज करना बेहतर समझा, लेकिन कुछ लोग उनकी दोस्ती पर सवाल उठा रहे हैं.
ईमानदारी से कहूं तो...
अर्जुन बिजलानी ने कहा, 'अगर 7-8 लोग डिनर पर जा रहे हैं, तो ऐसा नहीं है कि हम पहली बार जा रहे हैं. हम 50 बार साथ में डिनर पर जा चुके हैं. मौनी और मैं अकेले भी डिनर पर गए हैं और साथ में खूब मस्ती की है. इसलिए, मुझे सच में नहीं पता कि किसी ने ऐसा क्यों लिखा और ईमानदारी से कहूं तो, मुझे लगता है कि काफी समय से कोई न कोई मौनी को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है. पता नहीं कौन.'
सैक्सुअलिटी पर कमेंट...
अर्जुन बिजलानी ने आगे कहा, 'वह अपने जीवन के एक मुश्किल दौर से गुजर रही है. पहले तो उसकी सैक्सुअलिटी पर कमेंट किए गए, फिर किसी ने उसके शराब पीने के बारे में कुछ कहा. मतलब, हर कोई पार्टियों में जाता है. हर कोई मौज-मस्ती करता है. यह नॉर्मल बात है, और हमारे बाद, मौनी और मैंने एक साथ एक शो किया है, हमने साथ में वीडियो बनाए हैं!'
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.