---विज्ञापन---
स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर आकांक्षा पुरी का बड़ा दावा- एक्टर्स को मिल रहे पैसे, मुझे भी कई पार्टियों से आए ऑफर
Akanksha Puri Student Protest Statement: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है. जिसका विरोध अब पूरे देश में देखने को मिल रहा है, आम से लेकर खास तक हर कोई इस विरोध में शामिल हो रहा है, बॉलीवुड हस्तियां भी इसके सपोर्ट में खड़ी दिखाई दीं, इस बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
आकांक्षा पुरी ने एक ऐसा दावा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है. 'बिग बॉस ओटीटी' और टीवी शो 'विघ्नहर्ता गणेश' में नजर आ चुकीं आकांक्षा का कहना है कि कई राजनीतिक पार्टियां एक्टर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से संपर्क कर रही हैं, ताकि वे विरोध-प्रदर्शनों और रैलियों का हिस्सा बनें. उन्होंने दावा किया कि उन्हें भी ऐसे ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया.
आकांक्षा पुरी का खुलासा
आईएएनएस से बातचीत में आकांक्षा पुरी ने कहा कि आजकल कुछ लोग हर मुद्दे को मार्केटिंग का जरिया बना रहे हैं, जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं चाहती हूं कि लोग सही बात का साथ दें, लेकिन सिर्फ पैसे कमाने या चर्चा में आने के लिए किसी आंदोलन का हिस्सा न बनें.'
राजनीतिक पार्टियां कर रहीं संपर्क
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि इंडस्ट्री के कई कलाकार और कंटेंट क्रिएटर्स जानते हैं कि उन्हें अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों की ओर से संपर्क किया जा रहा है. उनका दावा है कि इन लोगों को रैलियों या विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने के लिए ऑफर दिए जा रहे हैं, ताकि राजनीतिक कैंपेन को प्रचार मिल सके.
'मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती'
आकांक्षा ने साफ कहा कि वह ऐसे किसी अभियान का हिस्सा नहीं बनना चाहतीं. उन्होंने कहा, 'मैं इस कूड़े का हिस्सा नहीं बनना चाहती. मैं सिर्फ सही बात और सही लोगों का समर्थन करना चाहती हूं. चाहे मैं किसी जगह मौजूद रहूं या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता. जरूरत पड़ने पर मैं हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहूंगी.'
छात्रों के सपोर्ट में खड़ी दिखीं एक्ट्रेस
छात्रों के प्रदर्शन का जिक्र करते हुए आकांक्षा ने कहा कि उन्हें छात्रों के साथ हुई घटनाएं देखकर काफी दुख हुआ. उनके मुताबिक, छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी बात सुनी जानी चाहिए. उन्होंने अपील की कि किसी भी आंदोलन को प्रचार का माध्यम बनाने के बजाय उसकी असली समस्या पर ध्यान दिया जाना चाहिए.
'प्रदर्शन के खिलाफ बोलने का मिल रहा प्रस्ताव'
बता दें, कि हाल के दिनों में कुछ सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी दावा किया था कि उन्हें राजनीतिक कैंपेन के लिए पैसे देकर वीडियो बनाने और प्रदर्शन के खिलाफ बोलने का प्रस्ताव मिला था. अब आकांक्षा पुरी के बयान के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
यूजर्स के आ रहे रिएक्शन्स
हालांकि, आकांक्षा पुरी ने अपने दावों के समर्थन में किसी राजनीतिक पार्टी या व्यक्ति का नाम नहीं लिया और न ही कोई सबूत सार्वजनिक किया है. उनके बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. फिलहाल, उनके इस बयान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और राजनीतिक माहौल दोनों में नई बहस जरूर छेड़ दी है.
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.