Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मैं बायसेक्सुअल हूं…’, Akanksha Chamola ने खुलकर कबूला सच, गौरव खन्ना संग तलाक पर कह दी इतनी बड़ी बात

'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला ने खुद को बायसेक्सुअल बताया और गौरव खन्ना संग तलाक पर खुलकर बात की. जानें उन्होंने क्या कहा.

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना की पत्नी और एक्ट्रेस आंकाक्षा चमोला ने 'लॉकअप 2' से बाहर आकर शो में किए खुलासों पर खुलकर बात की, उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और सेक्सुअलिटी को लेकर मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने शो में जो कुछ भी कहा, वह सिर्फ गेम के लिए नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सच था.  

एक्ट्रेस का खुलासा

शो में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा की बायसेक्सुअलिटी का खुलासा किया था. उस वक्त यह मामला काफी चर्चा में रहा. अब शो से बाहर आने के बाद आकांक्षा ने एक बार फिर इस पर अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि कोई भी इंसान सिर्फ सुर्खियां बटोरने या टीआरपी के लिए अपनी सेक्सुअलिटी जैसी निजी बात सार्वजनिक नहीं करता.

---Advertisement---

आकांक्षा ने स्वीकार की ये बातें

आकांक्षा ने कहा, 'मैं पब्लिकली क्यों बोलूंगी कि मैं बायसेक्सुअल हूं? क्या मैं पागल हूं? किसी भी मंच पर अपनी सेक्सुअलिटी को स्वीकार करना बहुत बड़ी बात होती है. कौन अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर झूठ बोलता है? अगर कुछ लोग ऐसा करते भी हों, लेकिन मैंने अपना सच स्वीकार किया है.'

गौरव खन्ना संग रिश्ते पर कही ये बात

उन्होंने यह भी साफ किया कि उनके और एक्टर गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर जो बातें सामने आईं, वे भी किसी रणनीति का हिस्सा नहीं थीं. आकांक्षा ने कहा कि कोई भी कलाकार अपने करियर या अपने रिश्ते का मजाक उड़ाकर पॉपुलर हासिल नहीं करना चाहेगा.

---Advertisement---

पति का उड़ाया मजाक?

एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं अपना और अपने पति का मजाक क्यों उड़ाऊंगी? हमारे करियर को क्यों नुकसान पहुंचाऊंगी? जो भी कहा, वह रियल था.' अपने तलाक पर बात करते हुए आकांक्षा ने बताया कि उनकी और गौरव खन्ना की लीगल टीम इस मामले पर काम कर रही है. उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले करीब 18 महीनों से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं. हालांकि, उन्होंने इस पूरे मामले पर ज्यादा डीटेल से बात करने से बचते हुए कहा कि कानूनी प्रक्रिया जारी है.

रियलिटी शो का शेयर किया एक्सपीरियंस

रियलिटी शो के एक्सपीरियंस पर बात करते हुए आकांक्षा ने साफ कर दिया कि फिलहाल वह किसी और रियलिटी शो में हिस्सा लेने की प्लानिंग नहीं बना रही हैं. उनका पूरा फोकस अब अपने एक्टिंग करियर पर है. उन्होंने कहा कि वह टीवी के साथ-साथ फिल्मों और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अच्छे प्रोजेक्ट्स करना चाहती हैं.  

---Advertisement---

फैंस कर रहे तारीफ

'लॉकअप 2' से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला के ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और फैंस भी उनकी बेबाकी की जमकर चर्चा कर रहे हैं.

First published on: Aug 06, 2026 12:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola