---विज्ञापन---
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने कर ली शादी? इस एक्टर ने खोला सालों से छिपा ये राज
Karan Kundrra Tejasswi Prakash: टीवी के पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश हमेशा अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की शादी को लेकर कई बार सोशल मीडिया पर खबरें आई हैं, लेकिन हर बार ये खबर गलत निकली है. वहीं अब इस बार उनकी शादी की खबरों पर 'लाफ्टर शेफ्स' के एक कंटेस्टेंट ने मुहर लगा दी है. आइए पूरा मामला जानते हैं.
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता
टीवी के पॉपुलर स्टार करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश का रिश्ता लंबे समय से सुर्खियों में है. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. ऐसे में दोनों की शादी को लेकर अक्सर कोई न कोई अफवाह उड़ती रहती है. लेकिन इस बार उनकी शादी की खबरों पर 'लाफ्टर शेफ्स' के एक स्टार ने ही मुहर लगा दी है.
क्या करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने की कोर्ट मैरिज?
दरअसल 'लाफ्टर शेफ्स 3' में शामिल मशहूर टीवी एक्टर अभिषेक कुमार का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें अभिषेक जोर-जोर से ये कहते नजर आ रहे हैं कि 'मुझे लग रहा है इन दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली है'. अभिषेक का ये बयान काफी तेजी से वायरल हुआ है, जिस पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं.
करण कुंद्रा ने बताया अफवाह
अभिषेक के इस बयान को इस्तेमाल कर कई फैंस अब इस बात पर मोहर लगा रहे हैं कि कपल की शादी को लेकर सामने आ रही खबरें बिल्कुल सच हैं. हालांकि, करण कुंद्रा ने इन खबरों को लेकर कहा कि, "2-4 महीने से चल रहा है ये, कहीं से स्क्रीनशॉट निकाल के कुछ किया हुआ है, मेरे पास भी आया था ये पहले."
कब होगी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की शादी
बता दें करण कुंद्रा और तेजस्वी अपने रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियां बटोरते नजर आते हैं. फैंस दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बीते दिनों जब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में 'मदर्स डे' सेलिब्रेट किया गया था, तो तेजस्वी प्रकाश की मां से भी दोनों की शादी को लेकर कृष्णा अभिषेक ने सवाल किया था. तब करण कुंद्रा एक्साइटेड होकर उठे और उन्होंने कहा, 'अब आंटी ही बताएंगी कि शादी क्यों नहीं हो रही है'. इसपर तेजस्वी प्रकाश की मां ने कहा कि दोनों अभी अपने काम में बिजी हैं.
'बिग बॉस 15' के सेट पर हुई मुलाकात
जानकारी हो करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 15' के सेट पर हुई थी. वहीं से दोनों में दोस्ती हुई और देखते ही देखते दोनों को एक-दूसरे को डेट करने लगे. दोनों अक्सर साथ में एन्जॉय करते नजर आते हैं. फैंस भी दोनों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी उत्साहित नजर आते हैं.