Thursday, 23 April, 2026

---विज्ञापन---

TRP Week 15: YRKKH के कमबैक से हिला ‘अनुपमा’ का साम्राज्य, इन शोज ने भी मचाया धमाल

TRP Ratings Week 15: 15वें वीक की टीवी टीआरपी रिपोर्ट सामने आ गई हैं. इस बार की रिपोर्ट कई फेर-बदल देखने को मिल रहे हैं. इस बार पॉपुलर टीवी सीरियल अनुपमा को जोर का झटका लगा है. वहीं रिश्ता क्या कहलाता है ने जबरदस्त वापसी की है. क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 अभी भी टॉप पर है. आइए पूरी लिस्ट देखते हैं.

15वें हफ्ते की टीवी टीआरपी रिपोर्ट में एक बार फिर स्मृति ईरानी के पॉपुलर शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 ने बाजी मारी है. ये शो इस हफ्ते 2.0 की रेटिंग के साथ नंबर 1 पर है.

लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीवी सीरियल वसुधा ने इस बार बाजी मारी है. ये शो इस बार नंबर 2 पर है. इन दिनों इसमें आने वाले नए-नए ट्विस्ट दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है ने इस बार जबरदस्त वापसी की है. ये शो इस बार टीआरपी लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं. इसे 1.8 रेटिंग मिली है.

रुपाली गांगुली स्टारर शो अनुपमा की रैंकिंग में इस बार भारी गिरावट देखने को मिली है. इस बार ये शो 1.8 की रेटिंग के साथ नंबर 4 पर है.

हाल ही में टीवी पर नए सीरियल क्योंकि रिश्तों के भी रूप बदलते है ने एंट्री मारी है. ये सीरियल दर्शकों को काफी आकर्षित कर रहा है. इस बार भी ये शो 5वें नंबर पर है. इसे 1.7 रेटिंग मिली है.

शुभांगी लटकर का टीवी सीरियल गंगा माई की बिटियां की 15वें वीक टीआरपी लिस्ट में काफी नीचे पहुंच गया है. पिछले वीक ये तीसरे नंबर पर था. वहीं इस हफ्ते ये शो छठे नंबर पर आ गया है. टीवी सीरियल उड़ने की आशा 7वें नंबर पर हैं. तुम से तुम तक तक 8वें, नागिन 7 9वें और मिस्टर एंड मिसेज परशुराम 10वें नंबर पर हैं.

First published on: Apr 23, 2026 04:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.