---विज्ञापन---
थिएटर में निकली फिसड्डी, लेकिन Netflix पर बनी नंबर 1, क्लाइमेक्स ऐसा कि कांप जाए रूह

आजकल फिल्मों का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. कई बार जो फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को नहीं खींच पातीं, वही OTT पर आते ही छा जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म 'तू या मैं' के साथ, जो इन दिनों Netflix पर नंबर 1 ट्रेंड कर रही है.

थिएटर में इस फिल्म का प्रदर्शन खास नहीं रहा था, और बॉक्स ऑफिस पर इसे निराशा हाथ लगी थी, लेकिन जैसे ही 10 अप्रैल 2026 को ये फिल्म Netflix पर रिलीज हुई, इसकी किस्मत ही बदल गई. कुछ ही दिनों में ये ट्रेंडिंग लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई, और सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई.

फिल्म में शनाया कपूर और आदर्श गौरव मुख्य भूमिका में नजर आते हैं. कहानी दो अलग-अलग दुनिया से आए कंटेंट क्रिएटर्स की है. एक तरफ साधारण पृष्ठभूमि से आने वाला रैपर है, तो दूसरी तरफ हाई-प्रोफाइल सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर. दोनों की मुलाकात एक कोलैबोरेशन के दौरान होती है, और धीरे-धीरे उनका रिश्ता प्यार में बदल जाता है.

लेकिन कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब हालात अचानक बदल जाते हैं, और दोनों एक खतरनाक स्थिति में फंस जाते हैं. फिल्म का सबसे रोमांचक हिस्सा तब शुरू होता है, जब दोनों एक सुनसान जगह पर बने गहरे स्विमिंग पूल में फंस जाते हैं. मुश्किलें यहीं खत्म नहीं होतीं. पूल में एक मगरमच्छ की मौजूदगी इस सिचुएशन को और भी खतरनाक बना देती है.

इसके बाद फिल्म पूरी तरह सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है, जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच जंग दिखाई देती है. यही सस्पेंस और टेंशन दर्शकों को अंत तक बांधे रखता है.

फिल्म का डायरेक्शन बेजॉय नाम्बियार ने किया है. खास बात ये है, कि इसकी कहानी 2018 की थाई फिल्म The Pool से इंस्पायर्ड है. हालांकि, इसे भारतीय दर्शकों के हिसाब से ढालते हुए, इसमें इमोशन, रोमांस और सस्पेंस का अच्छा कॉम्बो दिया गया है.

यही वजह है, कि थिएटर में फ्लॉप होने के बावजूद 'तू या मैं' OTT पर दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही है. ये फिल्म एक बार फिर साबित करती है, कि दमदार कंटेंट को दर्शक देर से ही सही, लेकिन जरूर अपनाते हैं.