---विज्ञापन---

Jio Hotstar पर आते ही नंबर-1 है ये तगड़ी फिल्म, कहानी का हर हिस्सा है एकदम धांसू

सिनेमाघरों में भले ही इस फिल्म को ऑडियंस ने नकार दिया हो, लेकिन Jio Hotstar पर आते ही हिमेश रेशमिया की फिल्म ने तहलका मचा दिया है. फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' अपनी रिलीज के 14 महीने बाद आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है और यह साबित कर रही है कि ओटीटी की दुनिया में 'फ्लॉप' फिल्मों को भी दूसरा जीवन मिल सकता है. यह फिल्म जियो Hotstar पर रिलीज होते ही नंबर 1 बन गई है.

14 महीने की लंबी देरी का रहस्य- आमतौर पर फिल्में 2 महीने में ओटीटी पर आ जाती हैं, लेकिन यह फिल्म पूरे 14 महीने बाद आई. इसका मुख्य कारण हिमेश रेशमिया और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के बीच हुआ विवाद और अनबन थी, जिसकी वजह से फिल्म की स्ट्रीमिंग लंबे समय तक रुकी रही.

बॉक्स ऑफिस पर रही 'महाफ्लॉप'- 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने सिनेमाघरों में केवल 11 से 17 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था. दर्शकों की कमी और खराब रिव्यूज के कारण इसे थिएटर में 'डिजास्टर' घोषित कर दिया गया था.

वायरल डायलॉग्स और मीम्स की ताकत- फिल्म के डायलॉग्स जैसे ही सोशल मीडिया पर आए, लोगों ने इन पर जमकर रील्स और मीम्स बनाए. यही वजह है कि फिल्म को लेकर एक जबरदस्त जिज्ञासा पैदा हुई, जिसका फायदा अब ओटीटी रिलीज के वक्त इसे मिल रहा है.

दिग्गज कलाकारों की टोली- फिल्म में हिमेश रेशमिया के साथ प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, संजय मिश्रा और जॉनी लिवर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं. कीथ गोम्स के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक अलग तरह का 'म्यूजिक एक्शन' अनुभव देने का दावा करती है.

IMDb पर मिली-जुली प्रतिक्रिया- दिलचस्प बात यह है कि ट्रोलिंग के बावजूद फिल्म की IMDb रेटिंग 6.7 है, जो दिखाती है कि एक बड़ा वर्ग ऐसा भी है जिसे हिमेश का यह अनोखा अंदाज पसंद आ रहा है.

First published on: Apr 20, 2026 03:05 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.