---विज्ञापन---
भूत बंगला-धुरंधर 2 के शोर के बीच चुपके से आई ये फिल्म, मचाया ऐसा तूफान की बन गई ब्लॉकबस्टर

इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ का शोर है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसी बीच एक मलयालम फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है. छोटे से बजट में बनी इस फिल्म ने अपनी कमाई से सबको चौंका दिया है. फिल्म का नाम है Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है.

मलयालम फिल्म Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros की कहानी काफी पसंद की जा रही है. फिल्म लगातार बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इसने महज 17 दिनों में केरल बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपए की का आंकड़ा पार कर लिया.

2 अप्रैल 2026 को फिल्म ने रिलीज के पहले ही हफ्ते में दुनियाभर में ₹100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था और अब तेजी से ये 200 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है. वर्ल्डवाइड फिल्म 200 करोड़ पहुंच रही है.

Vaazha 2 ने केरल में सबसे तेज ₹100 करोड़ क्लब में एंट्री का रिकॉर्ड भी बनाया है. इससे पहले Lokah Chapter 1 Chandra को यह आंकड़ा छूने में 24 दिन लगे थे, जबकि Thudarum ने 19 दिन में यह मुकाम हासिल किया था. वहीं अब इस मामले में Vaazha 2 सबसे आगे निकल चुकी है.

ये फिल्म चार दोस्तों—हाशिर, एलन, अजिन और विनायक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो काफी शरारती होते हैं. पूरी फिल्म इन्हीं चार दोस्तों की कहानी है. इसमें उनके स्कूल से लेकर बड़े होने तक का सफर दिखाया गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट लगभग 10 करोड़ रुपये है.

इसकी जबरदस्त कामयाबी को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म के अगल पार्ट यानी Vaazha 3 का भी ऐलान कर दिया है. फिल्म के डायरेक्टर विपिन दास ने कहा, “यह फ्रेंचाइजी हमारी उम्मीद से कहीं बड़ी बन चुकी है… और हम नए टैलेंट को मौका देने की परंपरा आगे भी जारी रखेंगे.”