---विज्ञापन---

पाकिस्तान में इस बॉलीवुड स्टार पर हुआ था अटैक, जानें के बाद कैसे बची थी जान

भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के तमाम ऐसे एक्टर और एक्ट्रेस हैं, जिनका पाकिस्तान से नाता है. हालांकि बंटवारे के बाद ज्यादातर लोग भारत की ओर आ गए थे. वहीं, इंडस्ट्री के कई ऐसे कलाकार भी हैं, जो कि पाकिस्तानी सिनेमा में काम कर चुके हैं. साथ ही कुछ एक्टर्स सिंगर्स कई दफा अपने कार्यक्रम के लिए पाकिस्तान गए हैं. वहीं, आज हम एक ऐसे ही भारतीय कलाकार के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के लिए गए थे और उसी दौरान वहां पर बम ब्लास्ट हुआ था. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सोनू निगम की. सोनू निगम के बारे में सभी जानते हैं कि वह भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम बेहतरीन गाने गाए हैं. सिंगर की फैन फॉलोइंग न सिर्फ भारत में है बल्कि उनके फैंस विदेशों में भी हैं. यहां तक कि हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी सोनू निगम की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है.

वहीं, साल 2004 में सोनू निगम पाकिस्तान के कराची में परफॉर्म करने के लिए गए थे. वहां, पर सिंगर का कॉन्सर्ट रखा गया था. लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि सिंगर की जान पर बन आई. दरअसल, सोनू निगम के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस से ठीक कुछ घंटे पहले बम धमाका हुआ था और सिंगर की जान उसमें बाल-बाल बची थी. यह हादसा 10 अप्रैल को हुआ था और इस हादसे को अब 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है. इस धमाके को हाल ही में सिंगर ने याद किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि कराची में हुए ब्लास्ट में सोनू निगम की जान एक पाकिस्तानी ने बचाई थी.

हाल ही में सोनू निगम ने कराची बम धमाके को लेकर एक वीडियो शेयर किया है. जो कि एक पाकिस्तानी फैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जिसमें सोनू निगम के पाकिस्तान के टूर के बारे में बताया गया है. इस वीडियो में बताया गया कि कैसे सोनू निगम का शो शुरू होने से कुछ घंटे पहले वेन्यू के पास ब्लास्ट हुआ था और काफी नुकसान भी हुआ था. इसमें कई लोगों की जान भी गई थी. लेकिन फिर भी बाद में भारी सुरक्षा के बीच इस कॉन्सर्ट को रखा गया था.

वीडियो में उस कॉन्सर्ट के ऑर्गेनाइजर फुरकान टी सिद्दीकी का इंटरव्यू दिखाया गया है, जो बता रहे हैं कि सोनू निगम के कॉन्सर्ट से पहले बम धमाका हुआ था, जिसके बाद बहुत गंभीर माहौल हो गया था और इसके कारण सिक्योरिटी बढ़ा दी गई थी. इस घटना के बाद पाकिस्तानी रेंजर्स के साथ सोनू निगम को कड़ी सुरक्षा के साथ वेन्यू तक पहुंचाया गया था. हालांकि इस धमाके के बाद भी सिंगर ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी. बता दें कि ऑर्गेनाइजर फुरकान का 2025 में निधन हो चुका है.

इतना ही नहीं वीडियो में फुरकान ने पुरा किस्से का जिक्र किया कि किस तरह से वो सोनू निगम को सुरक्षित वहां से बाहर निकाल पाए. उन्होंने बताया, " जब ब्लास्ट हुआ तो मेरी गाड़ी आगे थी. हमने क्रॉस किया, फिर एक बस ने क्रॉस किया. बिल्कुल पीछे की ओर ब्लास्ट हुआ. सब तितर बितर हो गया था, लोग आगे की तरफ भागे तो सामने ग्राउंड था और सीधी तरफ पर वेन्यू था. हम लोग आगे ग्राउंड के कोने पर रुके और बस सीधा ग्राउंड में चली गई. ग्राउंड में जाकर लोग नीचे उतरे उन्होंने हेल्प के लिए सिक्योरिटी को आवाज लगाई. तब तक पुलिस वहां पर आ गई और उनको घेरे में ले लिया.

फुरकान ने आगे ये भी बताया कि इस घटना के बाद सोनू निगम के साथ उनका बॉन्ड गहरा हो गया था. उन्होंने कहा, "फुरकान बोले थे, "हर 10 अप्रैल को मैसेज आता था कि हम भाई है. मौत के मुंह से बचे." इसी में फुरकान ने सोनू निगम के बयान का जिक्र किया, जिसमें सिंगर ने उनसे कहा था, "मुझपे हमला यहां पर हुआ, लेकिन मुझे बचाया भी पाकिस्तानी ने है."

वहीं, सोनू निगम ने भी 2004 में पाकिस्तान के लोगों के आगे परफॉर्मेंस से पहले कहा था, " मैं कोशिश करता हूं कि आपको एंटरटेन किया जाए. आज की शाम जो है, आप लोग जल्दी में तो नहीं है. बहुत ही बदकिस्मत रहे हैं भारत और पाकिस्तान के लोग, जिन्हें इतना प्यार इतने सालों से मिस कर रहे थे. चाहे इंडिया हो या पाकिस्तान में, दुआ कीजिए कि हमेशा हमारा प्यार बढ़ता रहे.

First published on: Mar 31, 2026 09:30 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.