Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

राहुल अरुणोदय बनर्जी की मौत पर गुस्साया AICWA, सिस्टम की लापरवाही बताते हुए कर डाली कार्रवाई की डिमांड

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को पानी में डूबने से मौत हो गई. जिसके बाद अब AICWA ने कार्रवाई की मांग की है और इसे सिस्टम की लापरवाही बताया है.

---विज्ञापन---

Rahul Arunoday Banerjee
Rahul Arunoday Banerjee

बंगाली एक्टर राहुल अरुणोदय बनर्जी का 29 मार्च 2026 को पानी में डूबने से मौत हो गई. वह तलसारी शहर के किनारे शूट करने के लिए गए थे, जिसके बाद लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई. एक्टर के निधन के बाद इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है. वहीं, अब इस पूरे मामले पर AICWA ने बड़ा बयान आया है. उन्होंने सिस्टम की लापरवाही बताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

दरअसल, राहुल की मौत पर ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन(AICWA) ने एक वीडियो जारी किया है. एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा की है और इस एक हादसा मानने से इनकार किया है. उन्होंने न्यायिक जांच और प्रोड्यूसर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की भी मांग की है.

---विज्ञापन---

AICWA ने बताया सिस्टम की लापरवाही

AICWA का कहना है कि राहुल की मौत कोई हादसा नहीं बल्कि सिस्टम की लापरवाही का नतीजा है. एसोसिएशन ने ये भी कहा कि पानी से जुड़े किसी भी सीन की शूटिंग के वक्त सुरक्षा का ज्यादा ध्यान रखा जाता है और पूरे इंतजाम किए जाते हैं. इसके बाद ही पानी से जुड़ा कोई सीन फिल्माया जाता है. इतना ही नहीं एसोसिएशन का कहना है कि सेफ्टी प्रोटोकॉल अगर फॉलो किए गए होते तो इस तरह से एक्टर का निधन नहीं होता. रेस्क्यू टीम अगर होती तो एक्टर की जान बचाई जा सकती है. इसलिए यह कोई हादसा नहीं बल्कि लापरवाही है.

एसोसिएशन ने लगाई गुहार

बता दें कि एसोसिएशन ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा के मुख्यमंत्री से सख्त कार्रवाई की मांग की है और इसपर जांच करने की भी डिमांड की है. उन्होंने कहा है कि जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाए.

---विज्ञापन---

राहुल बनर्जी करियर

बता दें कि राहुल बनर्जी बंगाल फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थे. उन्होंने साल 2008 में अपने करियर की शुरुआत की थी. वह पहली बार फिल्म चिरोदिनी तुमि जे आमार में नजर आए थे. इसके अलावा वह लव सर्कस, शोनो मों बोली तोमाय, ना हन्न्यते, कागोजेर बो जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- ‘Dhurandhar 2’ की यालीना हुईं भीड़ का शिकार, सारा अर्जुन के पिता ने फिर ऐसे किया बचाव, Video

---विज्ञापन---
First published on: Mar 31, 2026 07:46 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola