---विज्ञापन---
बॉलीवुड के इस स्टार किड ने दी करियर में 20 हिट और 2 ब्लॉकबस्टर, फिर भी नहीं बन पाया सुपरस्टार

बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बार बेहतर एक्टिंग ही नहीं बल्कि आपकी किस्मत का मजबूत होना भी जरूर हो जाता है. फिर भले ही आप किसी फिल्मी परिवार से ही क्यों ना ताल्लुक रखते हों,लेकिन अगर आपकी किस्मत मजबूत नहीं है तो अच्छी और हिट फिल्मों के बावजूद भी आप सुपरस्टार नहीं बन पाते. वैसे ही आज हम एक ऐसे स्टार किड के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं. हालांकि कुछ फ्लॉप फिल्मों के कारण इस एक्टर पर फ्लॉप होने का टैग लग चुका है. तो चलिए जानते हैं इस एक्टर के बारे में.

दरअसल, हम बात कर रहे हैं अभिषेक बच्चन की. जो कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे हैं और एक ऐसे फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. जिन्होंने खुद सालों तक इंडस्ट्री पर राज किया है. वहीं, उनकी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन भी इंडस्ट्री की सुपरस्टार कही जाती हैं.

हालांकि अभिषेक बच्चन ने भी अपने करियर में सिर्फ नाकामी या फ्लॉप फिल्में ही नहीं बल्कि कई हिट फिल्में भी देखी हैं. उन्होंने अपने करियर में धूम, धूम 2 और धूम 3 जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी. इसके अलावा उनकी फिल्म बंटी और बबली, दोस्ताना, बोल बच्चन, पा जैसी हिट फिल्में भी दी हैं. इसके अलावा उनकी फिल्म गुरु भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही है.

हालांकि अभिषेक की कई ऐसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुईं, जिनकी कहानी और एक्शन भी काफी शानदार रहा. लेकिन एक्टर की सोलो लीड वाली मूवीज कुछ कमाल नहीं कर पाई हैं. उनमें से रावण भी एक ऐसी ही मूवी है. मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. एक्शन से भरपूर इस मूवी में अभिषेक ने शानदार परफॉर्मेंस दी थी. लेकिन फिर भी दर्शक इससे कनेक्ट नहीं कर पाए. लिस्ट में फिल्म द्रोणा भी शामिल है. इस मूवी में उन्होंने एक सुपरहीरो का रोल किया था, लेकिन यह भी फ्लॉप हुई थी. इसके अलावा फिल्म उमराव जान, जो कि एक पीरियड ड्रामा है. फिल्म में अभिषेक और ऐश्वर्या लीड रोल में थे और यह मूवी भी फ्लॉप रही थी.

इसके अलावा सोलो लीड में झूम बराबर झूम, खेले हम जी जान से और ऑल इज वेल भी शामिल है. ये फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. अभिषेक बच्चन की सोलो लीड मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं किया, जिसके कारण उनकी छवि पर असर पड़ा.

हालांकि भले ही अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के सुपरस्टार की लिस्ट में शुमार नहीं है, लेकिन वह एक शानदार एक्टर हैं. आज लोग उनकी एक्टिंग को खूब पसंद करते हैं. इतना ही नहीं वह फिल्मों के अलावा बिजनेस में खासा माहिर हैं. वह रियल एस्टेट से अच्छी खासी कमाई करते हैं. साथ ही उनकी कबड्डी टीम भी है, जो उन्हें हर साल फायदा देती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर 280 करोड़ की संपत्ति के मालिक है.
काम को लेकर बात करें तो अभिषेक जल्द ही शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण और शाहरुख की बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी.